#Twist: 150 करोड़ पर पहुंची ट्यूबलाइट...टिकेंगे या बिकेंगे सलमान खान!

ज़्यादा दिन नहीं बीते हैं, जब ट्विटर पर एक ही नारा लग रहा था - अबकी बार, 400 पार! य़े कहना था सलमान खान फैन्स का ट्यूबलाइट के ब़ॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में। फिल्म को लेकर काफी चर्चा थी और सलमान खान - कबीर खान भी फिल्म को लेकर आश्वस्त थे।

फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ इतना निगेटिव जा चुका है कि माना जा रहा है कि फिल्म 350 करोड़ की उम्मीद की जा रही कमाई से लुढ़क कर सीधा 150 करोड़ पर पहुंच गई है।

tubelight-box-office-prediction-new

अगर ट्रेड पंडितों की मानें तो सलमान खान की फिल्म केवल 150 करोड़ ही कमा पाएगी औऱ एक तरह से देखा जाए तो ये फिल्म शाहरूख खान की दिलवाले निकल गई है। और सलमान खान की दीवाला निकल गया है।

माना जा रहा है कि अगर वाकई सलमान खान को अपनी इज़्जत बचानी है तो ट्यूबलाइट को कम से कम 150 करोड़ कमाने पड़ेंगे लेकिन फिलहाल तो ये भी मुश्किल लग रहा है।

तीन दिनों नें फिल्म ने 64 करोड़ रूपये कमाए हैं। अगर एक हफ्ते में भी फिल्म किसी तरह 100 करोड़ कमाएगी, तब जाकर ट्यूबलाइट का लाइफटाइम कलेक्शन 150 करोड़ हो पाएगा।

माना जा रहा है कि फिल्म ज़्यादा दिन तक सिनेमा हॉल में टिकेगी भी नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X