ट्यूबलाइट की ओपनिंग तो OFF है...100 करोड़ वीकेंड क्लब से भी OUT हैं सलमान

सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट बॉक्स ऑफिस पर धराशाई हो चुकी है। फिल्म से जितनी उम्मीद की जा रही थी फिल्म उन सब पर पानी फेरते हुए बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। अब देखना ये है कि आने वाले दिनों में फिल्म का क्या हाल होता है।

लेकिन एक बात तो तय है कि फिल्म की ओपनिंग गई तो गई, लेकिन अब वीकेंड पर भी फिल्म 100 करोड़ क्लब में मुश्किल से एंट्री ले पाएगी। इसके कारण कई सारे हैं।

tubelight-box-office-collections-affected-badrinath-ki-dulhaniya-dj

अगर साउथ के कलेक्शन की बात करें तो सलमान खान को अल्लू अर्जुन - पूजा हेगड़े की फिल्म डीजे ने कड़ी टक्कर दी है। और इसलिए साउथ इंडिया में सलमान खान के कलेक्शन को काफी बड़ा झटका लगा।

वहीं दूसरी तरफ, नॉर्थ में अभी तक सलमान खान को टक्कर देने के लिए वरूण धवन की बदरीनाथ की दुलहनिया है जिसका खुमार अभी तक नहीं उतरा है, खासतौर से छोटे शहरों में।

ट्यूबलाइट की सबसे बड़ी कमी थी ये कि फिल्म एक इमोशनल फिल्म थी। और सलमान खान लाख कोशिशों के बाद भी फिल्म में इमोशनल नहीं कर पाए। बस यही से फिल्म छूट गई।

सुबह के शो के बाद, शाम के शो में भी दर्शकों का ना बढ़ना इस बात का सुबूत है कि फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ खराब था और लोगों ने उस पर यकीन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X