कार्तिक-अनन्या की फिल्म देंखेंगी मैडम प्रेसीडेंट, राष्ट्रपति भवन में इस तारीख को होगी TMMTMTTM की स्क्रीनिंग
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Screening At Rashtrapati Bhavan: रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने अपनी रिलीज़ के कुछ ही दिनों में एक और बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। क्रिसमस पर सिनेमाघरों में आई इस फिल्म की रविवार, 28 दिसंबर को राष्ट्रपति भवन में खास स्क्रीनिंग होने जा रही है। किसी भी फिल्म के लिए राष्ट्रपति भवन जैसे प्रतिष्ठित स्थान पर दिखाई जाना अपने आप में बड़ी बात मानी जाती है।

राष्ट्रपति भवन में दो स्पेशल स्क्रीनिंग्स
मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म की राष्ट्रपति भवन में दो स्पेशल स्क्रीनिंग्स रखी गई हैं। इसके साथ ही दिल्ली के फिल्म्स डिवीजन ऑडिटोरियम में भी इसकी तीन विशेष स्क्रीनिंग्स होंगी। यह मौका बहुत कम फिल्मों को मिलता है और इससे साफ है कि फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ खास जगहों पर भी पसंद किया जा रहा है।
बॉक्स ऑफिस और रिव्यू
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिलीज़ के बाद से ही इसे अच्छे रिव्यू मिले हैं और ओपनिंग वीकेंड के बाद भी इसकी कमाई स्थिर बनी हुई है। दर्शकों को इसकी हल्की-फुल्की कहानी, रोमांस और इमोशनल सीन पसंद आ रहे हैं, खासकर त्योहारों के मौसम में।
फिल्म की स्टार कास्ट
समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ और टीकू तलसानिया जैसे अनुभवी कलाकारों ने सपोर्टिंग रोल में फिल्म को और मजेदार बना दिया है।
फिल्म को करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्वा मेहता, भूमिका तिवारी, शरन मंत्री केडिया और किशोर अरोड़ा ने प्रोड्यूस किया है। इसे धर्मा प्रोडक्शंस और नमाह पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है। 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ हुई यह फिल्म फैमिली ऑडियंस और युवाओं दोनों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।


Click it and Unblock the Notifications











