Shraddha Kapoor: गर्मी से हाल-बेहाल हुई श्रद्धा कपूर, छोटे बाल करवा फैंस को किया हैरान!

Shraddha Kapoor: गर्मियां आते ही सबसे पहले सेलिब्रिटी अपने लुक में बदलाव करते हैं तो कुछ सेलिब्रिटी गर्मियों को एंजॉय करने के लिए ठंडी जगहों पर चले जाते हैं। वहीं कुछ सेलिब्रिटीज बिकनी में नजर आने लगते हैं। गर्मियों को ध्यान में रखते हुए श्रद्धा कपूर ने भी कुछ ऐसा ही कदम उठाया है।
जी हां, बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने हाल ही में हेयर कट करवाया है और अपना न्यू मेकओवर किया है। श्रद्धा कपूर ने अपने खूबसूरत लंबे बालों को कटवा कर बहुत छोटे बाल करवा लिए हैं। इसकी वजह से फैंस भी श्रद्धा के इस लुक को देखकर बेहद शॉक्ड हैं।
हालांकि श्रद्धा इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन फैंस को यकीन नहीं हो रहा कि श्रद्धा ने अपने बाल इतने छोटे करवा लिए हैं। तू झूठी मैं मक्कार मूवी स्टार श्रद्धा कपूर हाल ही में मुंबई में येलो टॉप में और डेनिम जींस में अपने छोटे बालों के साथ नजर आईं। पैपराजी के सामने भी श्रद्धा ने अपने इस न्यू लुक की खूब फोटो खिंचवाई और बताया कि बहुत गर्मी है इसलिए मैंने यह लुक अपनाया है।
श्रद्धा कपूर के न्यू हेयर कट की फोटो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। शॉर्ट हेयर के साथ श्रद्धा कपूर ने फैंस के लिए लिखा, दिल छोटा मत करो,बाल करो। श्रद्धा कपूर की सोशल मीडिया पर इस फोटो को तकरीबन 35 लाख लोगों ने पसंद किया और 2 लाख से भी अधिक लोगों ने उनके इस लुक पर कमेंट किया।
आपको बता दें, श्रद्धा ने यह इस तरह का लुक पहली बार नहीं अपनाया है बल्कि श्रद्धा अक्सर अपने हेयर स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करती नजर आती हैं। बहरहाल श्रद्धा के इस लुक को देखकर फैंस को यकीन नहीं हो रहा। हालांकि बहुत से फैंस उनके इस लुक को क्यूट भी बता रहे हैं।
बताते चलें, श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'तू झूटी मैं मक्कार' की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं। यह फिल्म 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई हैं और रणबीर कपूर के साथ उनकी नई जोड़ी को फिल्म देखने वालों ने पसंद किया।


Click it and Unblock the Notifications











