Tu Jhoothi Main Makkaar: पठान के साथ होगा ट्रेलर का धमाका, साथ ही रणबीर कपूर के नंबर 8 का फंडा?

Tu Jhoothi Main Makkaar: हाल ही में खबर सामने आई थी कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर पठान के साथ अटैच किया जाएगा, जिसे दर्शक अगले हफ्ते से सिनेमाघरों में देख पाएंगे। वहीं, अब सुनने में आया है कि तू झूठी मैं मक्कार के मेकर्स जल्द ही फिल्म का एक और पोस्टर और ट्रेलर रिलीज करने वाले हैं।
ऐसे में एक दिलचस्प बात जो रणबीर कपूर के फैन्स जानते हैं वो ये कि उनका लकी नंबर 8 के साथ काफी गहरा नाता है। शायद यही वजह है जो फिल्म की टीम हर निर्धारित तारीख पर 8 बजे सब कुछ जारी कर रही है।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "रणबीर लंबे समय के बाद रॉम-कॉम शैली में वापसी कर रहे हैं और दर्शक उन्हें देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसीलिए इसे उनके फैंस और दर्शकों के लिए और भी खास बनाने के लिए निर्माता फिल्म से जुड़ी सभी चीजों को 8 बजे लॉन्च करेंगे।" साथ ही ये भी बता दें कि फिल्म होली पर रिलीज होगी जो कि 8 मार्च को है।
प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी के बाद अब तू झूठी मैं मक्कार से सभी को काफी उम्मीदें है। रणबीर और श्रद्धा इस फिल्म के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। वहीं, फिल्म में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी दिखने वाले हैं।
'तू झूठी मैं मक्कार' लव रंजन द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित किया गया है, वहीं टी-सीरीज़ के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा इसे प्रस्तुत किया है।


Click it and Unblock the Notifications











