Tu Jhoothi Main Makkaar Trailer: रणबीर कपूर- श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री पर फैंस फिदा, कहा- ब्लॉकबस्टर है फिल्म

tu-jhoothi-main-makkaar-trailer-fans-go-crazy-over-ranbir-kapoor-shraddha-kapoor-s-chemistry

Tu Jhoothi Main Makkaar Trailer: लव रंजन की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक कॉमेडी 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। और जैसी कि उम्मीद थी ट्रेलर को काफी शानदार रिएक्शन्स मिल रहे हैं। ट्रेलर ताजी हवा का एक झोंका है। ट्रेलर में हम लीड जोड़ी के बीच शानदार केमिस्ट्री, बेहतरीन विजुअल्स, मजेदार डायलॉग्स देख सकते हैं.. साथ ही एक कॉन्सेप्ट है जो मज़ेदार, अप्रत्याशित और अपने टाइटल की तरह ही ट्विस्ट से भरा लेकिन रिलेटेबल है।

सिनेप्रेमियों की मानें तो 'तू झूठी मैं मक्कार' वो फिल्म है, जो थिएटर्स में फिर से रोमांस को जिंदा करने वाली है, लेकिन 2023 स्टाइल में। ट्रेलर में प्रीतम, अमिताभ भट्टाचार्य और अरिजीत सिंह के एक साथ आने के मैजिक के साथ फिल्म में शानदार संगीत की झलक भी दी गई है।

दर्शकों ने एक रियल युवा रॉम-कॉम फिल्म के लिए लंबे समय से इंतजार किया है और तू झूठी मैं मक्कार ने निश्चित रूप से सभी उम्मीदों पर खरी उतरती है। फिल्म 8 मार्च 2023 को होली पर दुनिया भर में रिलीज होगी।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान निर्देशक लव रंजन ने कहा, "प्यार एक कॉम्प्लीकेटेड सब्जेक्ट है, लेकिन क्यों न आज की दुनिया में रिश्तों को सुलझाने की कोशिश करते हुए कुछ मजा लिया जाए। श्रद्धा और रणबीर की सुपर टैलेंटेड जोड़ी और मेरे ब्रिलियंट क्रू ने फिल्म की दुनिया और वाइब को जीवंत कर दिया है। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि हर उम्र के दर्शक, युवा और युवा दिल से थिएटर में अच्छा समय बिताएंगे, जब वे फिल्म देखते हुए अपने खुद के रोमांस से जुड़ेंगे।"

ट्रेलर के रिलीज होते ही फैंस इस फिल्म को ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे हैं। जहां कुछ रणबीर- श्रद्धा की जोड़ी पर फिदा नजर आ रहे हैं.. वहीं, कुछ का कहना है कि फिल्म का सुपरहिट होना तय है।

तू झूठी मैं मक्कार लव रंजन द्वारा निर्देशित हैं। वहीं इस फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित किया गया है और टी-सीरीज़ के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X