..................... तू झूठी मैं मक्कार: रणबीर कपूर का नया गाना 'प्यार होता कई बार है', इस वेलेंटाइन सभी सिंगल्स के लिए खास | Tu Jhoothi Main Makkaar new song out: Ranbir Kapoor‘s Pyaar Hota Kayi Baar Hai is a Valentine’s Day anthem for all the singles - Hindi Filmibeat

Tu Jhoothi Main Makkaar: रणबीर कपूर का नया गाना 'प्यार होता कई बार है', इस वेलेंटाइन सभी सिंगल्स के लिए खास

tu-jhoothi-main-makkaar-song-out-ranbir-kapoor-pyaar-hota-kayi-baar-hai-is-a-valentines-day-anthem

Tu Jhoothi Main Makkaar new song: रणबीर कपूर ने अपने सभी फैन्स को दिया है एक म्यूजिकल सरप्राइज। हम बात कर रहें है उनके नए गाने की जो इस वेलेंटाइन्स सभी सिंगल्स के लिए काफी खास साबित होने वाला है। फिल्म तू झूठी मैं मक्कार से इस गाने के बोल हैं 'प्यार होता कई बार है', और इसे आवाज दी है अरिजित सिंह ने।

'प्यार होता कई बार है' को एक विशाल सेट पर शूट किया गया है और गाने में रणबीर बॉस्को-सीजर की कोरियोग्राफी पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस गाने में उनके ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोस्त अनुभव सिंह बस्सी भी हैं। वहीं प्रीतम के म्यूजिक के साथ, अरिजीत सिंह की आवाज और अमिताभ भट्टाचार्य के शानदार लीरिक्स ने इसे और भी शानदार बना दिया है। गाना युवाओं के साथ काफी कनेक्ट करने वाला है।

सोशल मीडिया पर मेकर्स ने लिखा: Iss Valentine Aansu mat bahao, Agli dhoondho 🤩 #PyaarHotaKayiBaarHai

ये गाना अब यूट्यूब और दूसरे म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। फिल्म की बात करें तो, तू झूठी मैं मक्कार लव रंजन द्वारा निर्देशित हैं। वहीं इस फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित किया गया है और टी-सीरीज़ के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म 8 मार्च 2023 को होली पर दुनिया भर में सिनेमाघरों पर रिलीज होगी।

तू झूठी मैं मक्कार में पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी दिखने वाली है। लिहाजा, फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है।

फिल्म को लेकर देखे जा रहे क्रेज की एक बड़ी वजह ये भी है कि रणबीर लंबे समय के बाद किसी रॉम- कॉम में नजर आने वाले हैं.. वहीं, श्रद्धा भी लगभग 3 सालों के बाद बड़े पर्दे पर दिखेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X