Tu Jhoothi Main Makkaar: इस दिन रिलीज होगा रणबीर- श्रद्धा स्टारर फिल्म का ट्रेलर, नए पोस्टर के साथ हुआ ऐलान

Tu Jhoothi Main Makkaar: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की सिजलिंग केमिस्ट्री के साथ अपने अनोखे टाइटल की वजह से 'तू झूठी मैं मक्कार' ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। फिल्म ने अपने रिफ्रेशिंग फील, वाइब्रेंट सीन्स और रॉम-कॉम के वादे के साथ युवाओं से कनेक्ट कर लिया है, लिहाजा अब लोग बेसब्री से इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।
बहरहाल लगता है कि फैंस का यह इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि फिल्म के एक सैसी और कवरफुल पोस्टर के साथ आज मेकर्स ने ट्रेलर के रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है, जो कि 23 जनवरी है।
दर्शकों ने एक कलरफुल यूथ फिल्म के लिए कुछ समय तक इंतजार किया है और तू झूठी मैं मक्कार निश्चित रूप से इस पर खरी उतरने वाली है। 'तू झूठी मैं मक्कार' लव रंजन द्वारा निर्देशित हैं। इस फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित किया गया हैं, वहीं टी-सीरीज़ के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा इसे प्रस्तुत किया हैं। यह 8 मार्च 2023 को होली के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
खास बात है कि इस रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर शाहरुख खान की पठान के साथ अटैच किया जाएगा। यानि की 25 जनवरी से फैंस इसके ट्रेलर को थियेटरों में देख पाएंगे।
प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी के बाद अब तू झूठी मैं मक्कार से सभी को काफी उम्मीदें है। रणबीर और श्रद्धा इस फिल्म के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। वहीं, फिल्म में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी दिखने वाले हैं। फिल्म के टीजर को लोगों ने काफी पॉजिटिव रिस्पॉस देखने को मिला है।


Click it and Unblock the Notifications











