..................... Tu Jhoothi Main Makkaar actress Shraddha Kapoor increase internet Temperatures With Her Blue Saree on instagram, See Pics - Hindi Filmibeat

नीली साड़ी पहन श्रद्धा कपूर ने लूटी महफिल, झूठी बनकर लपेटा पूरा आसमां, देखें सभी तस्वीरें!

shraddha kapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में आसमानी (नीले) रंग की साड़ी पहनकर सबकी दिल चुरा लिया है। श्रद्धा कपूर इंडियन आइडल के सेट पर अपनी आने वाली फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन के दौरान इस लुक में नजर आईं। इस फिल्म में श्रद्धा के साथ रणबीर कपूर लीड रोल में हैं, जो सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के सेट पर भी श्रद्धा के साथ मौजूद थे।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर, श्रद्धा ने तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है, जिसमें वे नीली साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि श्रद्धा का ये लुक फिल्म मिस्टर इंडिया के गाने 'काटे नहीं कटते दिन ये रात' में श्रीदेवी के लुक या यूं कहें उनकी साड़ी से इंस्पायर है। श्रद्धा ने साड़ी को डायमंड चोकर के साथ एक्सेसरीज़ किया और अपने बालों को खुला छोड़ते हुए हाथ में डायमंड बैंगल पहना है। इन फोटोज को शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा, "झूठी ने आसमान ही लपेट लिया 😋☁️।"

श्रद्धा कपूर का ये लुक फैंस को खूब लुभा रहा है और कुछ ही घंटों में लगभग 8 लाख लाइक्स आ चुके हैं। वही टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर जन्नत जुबेर में श्रद्धा की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप इतनी सुंदर क्यों हैं? हालांकि इसके जवाब में फैंस ने जन्नत को कहा कि आप भी बहुत कम प्यारी नहीं है। जबकि कुछ फैंस ने कहा कि आपको श्रद्धा से जलन हो रही है।

श्रद्धा की पोस्ट पर कमेंट कर फैंस ने लिखा, झूठी तो नहीं पर आप प्यारी लग रही हैं। वहीं एक ने लिखा, आपने सिर्फ आसमान ही नहीं हमारा दिल भी लपेट लिया है। वही एक अन्य फैन ने लिखा, इतनी प्यारी झूठी कहीं देखी है?, एक फैन ने लिखा, झूठी ने करोड़ों का दिल भी लपेट लिया है। एक फैन ने लिखा, वह झूठी ही क्या, जो झूठ ना बोले। बहुत से लोगों ने उन्हें गॉर्जियस भी कहा। कुल मिलाकर 8500 से अधिक कमेंट श्रद्धा की इस पोस्ट पर आ चुके हैं।

श्रद्धा कपूर जहां पहले साड़ी में नजर आईं वहीं बाद में शाम के समय वे एक जैज़ी आउटफिट में दिखीं। पपराज़ी ने उन्हें एक गोल्डन येलो कलर की स्कर्ट के साथ एक गुलाबी टॉप और उसकी कमर के चारों ओर एक्सेसरी पहने हुए अपने कैमरे में कैद किया।

बता दें, तू झूठी मैं मक्कार फिल्म लव रंजन द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में पहली बार रणबीर और श्रद्धा स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X