Dil Jisse Zinda Hain: पहली बार बनी गुरमीत चौधरी और जॉर्जिया एंड्रियानी की जोड़ी, टी- सीरीज़ का नया गाना OUT

By Filmibeat Desk
tseries-brings-gurmeet-choudhary-giorgia-andriani-on-screen-for-first-time-song-dil-jisse-zinda-hain

गुरमीत चौधरी और जॉर्जिया एंड्रियानी स्टारर गाना "दिल जिससे जिंदा है" रिलीज किया जा चुका है। जुबिन नौटियाल की आवाज में इस गाने को इवान ने निर्देशित किया है और टी सीरीज ने प्रोड्यूस किया है। मीट ब्रदर्स द्वारा कंपोज़ किये गए इस गाने के यंगवीर ने लिखा है।

ट्विस्ट और टर्न से भरे इस म्यूजिक वीडियो में गुरमीत चौधरी एक बहुत ही स्टाइलिश और सौम्य लुक में नजर आ रहे हैं.. और जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ सेंसुअल किलर डांस मूव्स से फैंस का दिल जीत रहे हैं।

वहीं, जुबिन नौटियाल के फैंस के लिए भी 'दिल जिससे जिंदा है' एक ट्रीट है। जुबिन कहते हैं, ''मैं इस गाने को लेकर वाकई बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मैंने इस ट्रैक में अपनी आवाज़ के साथ एक्सपेरिमेंट किया है जो कव्वाली से इन्फ्लुएंस है । मैं यह देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता कि मेरे प्रशंसक इस बारे में क्या कहते हैं।"

गुरमीत चौधरी कहते हैं, "इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग किसी फिल्म की शूटिंग से कम नहीं थी। इसमें एक मनोरंजक स्टोरी और नैरेटिव है। जिसमे आपको जुनून, प्यार, एक्शन, ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेगा। दिल जिससे जिंदा है में काम करने का बहुत अद्भुत अनुभव था।"

वहीं, जॉर्जिया एंड्रियानी कहती हैं, "टी-सीरीज़ के साथ यह मेरी पहली म्यूजिक वीडियो है और इस बात से मैं बेहद उत्साहित हूं। मुझे डांस करना पसंद है और इस ट्रैक ने मुझे एक कलाकार के रूप में अपने उस पक्ष को तलाशने का मौका दिया। मैं इस तरह के प्रतिभाशाली कलाकारों और इस तरह के जबरदस्त प्रोडक्शन के साथ काम करने के लिए पूरी तरह से खुश हूं।"

संगीतकार-जोड़ी मीत ब्रदर्स कहते हैं, "यह ट्रैक बहुत ही खूबसूरती से बाहर आया है। यह गजल, कव्वाली और सूफी का एक शानदार मिश्रण है। जुबिन नौटियाल ने गायन पर एक अद्भुत काम किया है और दर्शकों को यह पसंद आने वाला है। "

निर्देशक इवान कहते हैं, "जब हमने पहली बार ट्रैक सुना तो हमें पता था कि यह एक रोमांचक कहानी के लिए परफेक्ट है। गुरमीत और जॉर्जिया दोनों ही इस किरदार के लिए सटीक बैठते हैं । उनकी अद्भुत केमेस्ट्री इस गाने के स्तर को और भी ऊंचा करती है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X