रणबीर और कैटरीना के रिश्ते में पड़ी दरार

बॉलीवुड के लव कपल रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ नए साल के लिए एक साथ न्यूयार्क गए थे, लेकिन वहां कुछ ऐसा हुआ कि अब ऐसा लगने लगा है कि इन दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। मिड डे में छपी खबर के मुताबिक कैटरीना कैफ अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हो गई है और वह रणबीर कपूर से कमिटमेंट चाहती हैं, लेकिन रणबीर इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव पैदा हो गया है। कैटरीना और रमबीर ने कईबार अपने रिश्ते को छुपाने की कोशिश की, लेकिन लेकिन स्पेन में समुद्र के किनारे छुट्टियां मना रहे दोनों की तस्वीर लीक होने से दोनों के रिश्तों को खुलासा हो गया।


Click it and Unblock the Notifications











