..................... Trishala shares pic with father Sanjay Dutt and family - Hindi Filmibeat

संजय दत्त की परफेक्ट फैमिली तस्वीर..बेटी त्रिशाला के साथ नजर आया पूरा परिवार

By Shweta

संजय दत्त इन दिनों दुबई में वेकेशन इंज्वॉय कर रहे हैं। संजय दत्त के लिए इस बार वेकेशन खासकर बहुत ही स्पेशल रहा क्योंकि मान्यता और उनके बच्चों शाहरान और इकरा के अलावा उनकी बड़ी बेटी त्रिशाला भी उनके साथ न्यू ईयर के मौके पर मौजूद थीं।

इस मौके पर त्रिशाला ने वेकेशन की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की और इसमें कोई शक नहीं कि ये परफेक्ट फैमिली तस्वीर है। खुद त्रिशाला ने भी इस तस्वीर के कैप्शन में "Complete" लिखा है।मान्यता और त्रिशाला की भी बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है।

trishala-shares-pic-with-father-sanjay-dutt-and-family

त्रिशाला ने अपनी और संजय दत्त की भी एक तस्वीर साथ में शेयर की जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि त्रिशाला की कस्टडी असल में उनकी नानी को मिली थी और इसलिए वो न्यूयॉर्क में रहती हैं और कभी-कभी भारत आते रहती हैं।

त्रिशाला की मान्यता दत्त के साथ भी काफी अच्छी बनती है। मान्यता दत्त पहले भी कई बार अपनी और त्रिशाला की तस्वीर शेयर कर चुकी हैं। इस तस्वीर में भी दोनों की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X