अफवाहों के खिलाफ कोर्ट जाएगी तृषा

पिछले दिनों एक अखबार में खबर छपी थी कि तृशा अपने कुछ दोस्तों के साथ शहर के एक होटल में गई थी जहां उसके और क्रिकेटर हेमांग बदानी के बीच नोक-झोंक हुई थी।
हालांकि तृशा ने इस घटना से साफ इंकार किया है। उसके अनुसार यह उसकी छवि को खराब करने का प्रयास है। यह आरोप पूरी तरह से निहित स्वार्थो की पूर्ति के लिए लगाया गया है।
तृशा ने बताया,"इस बारे में मैं शांत नहीं रहूंगी। इस प्रकार की बात जिसने लिखी है उसके खिलाफ मैं अदालत जाऊंगी। हालांकि यह सच है कि मैं अपने दोस्तों के साथ होटल गई थी, लेकिन बदानी से नोक-झोंक वाली बात सरासर गलत है।"


Click it and Unblock the Notifications











