"आपकी कारण ही ये सब.." GF तृषा कृष्णन ने CM विजय के बर्थडे पर अकेले में किया रोमांटिक सेलिब्रेशन

Trisha Krishnan CM Vijay Birthday: अभिनेत्री तृषा कृष्णन और सीएम विजय थलापति के रिलेशन की सुगबुगाहट थमने का नाम नहीं लेती हैं। ब्रेक अ और रिश्ता टूटने की तमाम गॉसिप के बीच तृषा ने सोशल मीडिया पर उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की अनसीन तस्वीर शेयर करते हुए बेहद खास अंदाज में विश किया है।

Trisha Krishnan CM Vijay Birthday

तृषा विजय के ब्रेक अप की अफवाहे

दिन भर फैंस को इसी का इंतजार था कि तृषा विजय को विश करेंगे लेकिन अभिनेत्री दिन भर सेलिब्रेशन के बाद रात में सोशल मीडिया पोस्ट किया। दिन भर पोस्ट ना करने के कारण तरह तरह की अफवाहें भी उड़ी, यहां तक की फैंस ने तृषा की इंस्टाग्राम फॉलोइंग लिस्ट भी खोज निकाली जहां तृषा विजय को फॉलो नहीं कर रही हैं।

तृषा ने मनाया विजय का बर्थडे

तृषा के इस पोस्ट की बात करें तो इस पोस्ट के जरिए तृषा कृष्णन ने थलपति विजय को बर्थडे विश किया है। इस तस्वीर में तृषा कृष्णन थलपति विजय को निहारती नजर आ रही हैं। वहीं थलपति विजय अपने केक पर नजर गढ़ाए हुए हैं। तृषा कृष्णन को देखकर साफ पता चल रहा है कि थलपति विजय के आगे उनको कोई नजर नहीं आ रहा है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री बहुत क्यूट लग रही है।

तृषा का बेहद खास और रोमांटिक कैप्शन

तृषा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'उस इंसान को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, जिसकी वजह से सब कुछ इतना खास लगता है। इसके साथ एक्ट्रेस ने रेड हार्ट और नजर न लगने वाला इमोजी बनाया है। तृषा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तृषा और विजय की शादी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि विजय और तृषा की शादी को लेकर भी तरह तरह की खबरें आई थी जिनपर दोनों में से किसी ने भी रिएक्ट नहीं किया गया है। दरअसल, कहा जा रहा था कि इलेक्शन के बाद दोनों शादी प्लान कर रहे हैं। हालांकि अभी भी विजय के तलाक का केस चल रहा है और फिलहाल उनकी और तृषा की शादी को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X