Triptii Dimri जबरदस्ती बन रहीं नोरा फतेही, जमीन पर लेटकर किया अश्लील डांस, लोगे बोले- 'इसका डाउनफॉल शुरू'

Triptii Dimri

Triptii Dimri Weird Dance Step: तृप्ति डिमरी जिन्होंने 'एनिमल' में अपने बोल्ड रोल से रातों-रात सुर्खियां बटोरीं, अब लगातार कई फिल्मों में अपने शानदार एक्टिंग की वजह से लोगों का दिल जीत रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म बैड न्यूज रिलीज हुई थी और अब एक बार फिर से वो अपनी नई फिल्म के साथ लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

Triptii Dimri के बेहुदा डांस स्टेप्स

तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की फिल्म 'विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो' (Vicky Aur Vidya Ka Woh Wala Video) जल्द रिलीज होने वाली है और फिल्म रिलीज से पहले इसके कई गाने रिलीज हो चुके हैं। कुछ दिन पहले 'तुम जो मिले हो' रिलीज हुआ था, जिसमें राजकुमार राव और तृप्ति का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला था। अब हाल ही में तृप्ति और राजकुमार राव की फिल्म का एक और सॉन्ग रिलीज हुआ जिसका नाम है- 'मेरे महबूब'। इस गाने में तृप्ति का काफी बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है, लेकिन इसी गाने को लेकर तृप्ति बुरी तरह से ट्रोल भी हो रही हैं।

Triptii Dimri का नया गाना

'विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो' (Vicky Aur Vidya Ka Woh Wala Video Release date) के मेकर्स ने सोमवार शाम को फिल्म का नया गाना मेरे महबूब रिलीज किया, उन्होंने सोचा होगा कि यह सोशल मीडिया पर अगला ट्रेंडिंग गाना बन जाएगा, लेकिन इस गाने ने गलत कारणों से सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरी। तृप्ति डिमरी पर फिल्माए गए इस गाने को लोगों ने ट्रोल किया और इसे क्रिंज भी कहा।

लोगों ने किया Triptii Dimri को ट्रोल

गाने के कई क्लिप, जिनमें राजकुमार राव भी हैं, अब इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं। इस गाने के एक स्टेप ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिसमें तृप्ति लेट कर डांस स्टेप करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इस स्टेप की वजह से ही तृप्ति ट्रोल हो रही हैं।

कब रिलीज होगी Vicky Aur Vidya Ka Woh Wala Video

'विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो' (Vicky Aur Vidya Ka Woh Wala Video Story) 90 के दशक की कहानी है, और यह एक नवविवाहित कपल की कहानी है, जिनकी सेक्स टेप चोरी हो जाने के बाद उनकी जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है। फिल्म में मल्लिका शेरावत, विजय राज, अर्चना पूरन सिंह, टिकू तलसानिया और अन्य भी अहम रोल में हैं। राज शांडिल्य की डायरेक्टेड फिल्म विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, और यह आलिया भट्ट की 'जिगरा' से टकराएगी।

More from Filmibeat

Read more about: triptii dimri rajkummar rao
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X