'एनिमल' में बोल्ड सीन करने के बाद बढ़ गए Tripti Dimrii के भाव, 'भूल भुलैया' के लिए दोगुना बढ़ा दी फीस

Tripti Dimrii Fees: तृप्ति डिमरी जिन्होंने एनिमल में अपने कैमियो से लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया, वह 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन के साथ लीडिंग लेडी के रूप में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की एक झलक शेयर की थी और इससे पता चलता है कि वह इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं।
तृप्ति, जो एनिमल के बाद एक नई सनसनी बन गई हैं, खबर है कि अपनी आने वाली फिल्म यानी भूल भुलैया 3 के लिए उन्होंने अपनी फीस भी बढ़ा दी है।
एक अंदरूनी सूत्र ने खुलासा किया, "एनिमल के बाद तृप्ति की सफलता दर आसमान छू गई, और उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स तीन गुना हो गए और इससे एक्ट्रेस को काफी फायदा हुआ, भले ही वह सभी सफलता और प्यार के लिए आभारी थीं क्योंकि यह उनकी उम्मीद से कहीं ज्यादा था। तृप्ति ने एनिमल में जो फीस ली थी, उसकी फीस अब दोगुनी कर दी है। और फीस बढ़ाने का एक कारण यह भी हो सकता है कि इस फिल्म में वह लीड रोल निभा रही हैं, जबकि एनिमल में उनका रोल छोटा सा था। "
अंदरूनी सूत्र आगे कहते हैं, "भूल भुलैया 3 के मेकर्स ने भी खुशी-खुशी तृप्ति को उनकी मुंह मांगी फीस दे दी क्योंकि उनकी फीस प्रोडक्शन बजट के अंदर ही थी। तृप्ति एक समय में एक ही फिल्म कर रही हैं और उन्हें टॉप तक पहुंचने की कोई जल्दी नहीं है । तृप्ति उन एक्ट्रेसेस में से नहीं हैं जो सक्सेस रेट के अनुसार काम करते हैं, लेकिन अपने टैलेंट के हिसाब से वो अपने फिल्म मेकर्स से डिमांड भी रखती हैं।"
तृप्ति ने कथित तौर पर संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल में अपनी भूमिका के लिए 40 लाख रुपये कमाए थे और अब क्योंकि उन्होंने फीस दोगुनी कर दी है तो यह 80 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। कार्तिक आर्यन के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कथित तौर पर भूल भुलैया 2 के लिए 35-50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, और फिल्म की भारी सफलता के बाद निर्माता भूषण कुमार ने उन्हें 4.7 करोड़ रुपये की मैकलेरन भी गिफ्ट में दी है।


Click it and Unblock the Notifications











