Triptii Dimri की खुली पोल, पहले खुद किया कन्फर्म बाद में तोड़ा वादा, इस वीडियो से सामने आई एक्ट्रेस की सच्चाई

Triptii Dimri Controversy: तृप्ति डिमरी इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक हैं लेकिन इन दिनों उन्हें एक कॉन्ट्रोवर्सी का भी सामना करना पड़ रहा है। दरअसल उनपर आरोप है कि उन्होंने पैसे लेने के बावजूद इवेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करवाई।
Triptii Dimri को लेकर छिड़ी जंग
जयपुर में फिक्की फ्लो इवेंट में शामिल ना होने के बाद तृप्ति डिमरी को महिला बिजनेसमैन की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। ऑर्गनाइजर्स ने आरोप लगाया कि उन्होंने प्रोग्राम में शामिल होने के लिए 5 लाख रुपये की एडवांस पेमेंट ली है, फिर भी वो इवेंट में नहीं पहुंची। इससे नाराज होकर वहां मौजूद महिलाओं उनकी फिल्मों का बहिष्कार करने की धमकी भी दी, उनका दावा है कि तृप्ति ने उनका अपमान किया है।
इन सब चीजों पर से गलतफहमी का पर्दा हटाने के लिए उनकी टीम ने एक ऑफिशियल बयान भी जारी किया और साफ किया कि उन्होंने कभी भी किसी पर्सनल इवेंट में हिस्सा लेने के लिए कमिटमेंट नहीं दिया है।
Triptii Dimri की टीम का बयान
तृप्ति की टीम के बयान में कहा गया है, "अपनी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के लिए चल रहे प्रमोशन के दौरान, तृप्ति डिमरी ने अपनी प्रोफेशनल ज़िम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाया, फिल्म से संबंधित सभी प्रोग्राम और सेशन में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने प्रमोशन से इतर किसी भी पर्सनल प्रोग्राम में हिस्सा नहीं लिया या हिस्सा लेने के कमिटमेंट नहीं दिया। यह साफ करना जरूरी है कि इन इवेंट में उनकी भागीदारी के लिए कोई एक्स्ट्रा फीस या पेमेंट नहीं किया गया।"
Triptii Dimri का वीडियो आया सामने
हालांकि, इन दावों की उस वक्त हवा निकल गई जब तृप्ति डिमरी का खुद वीडियो सामने आ गया। फिक्की फ्लो के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में तृप्ति को जयपुर प्रोग्राम में शामिल होने की पुष्टि करते हुए दिखाया गया है। उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, "मुझे यह कन्फर्म करते हुए खुशी हो रही है कि मैं फिक्की फ़्लो इवेंट टीम शक्ति का हिस्सा बनूंगी, जिसका मतलब है महिलाओं की शक्ति और ऊर्जा का जश्न मनाना। इस इवेंट को ऑर्गनाइज करने के लिए फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर की अध्यक्ष रघुश्री पोद्दार को धन्यवाद। कल दोपहर 12 बजे आप सभी से मुलाकात होगी।"
Triptii Dimri की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो तृप्ति इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म, 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की रिलीज के लिए तैयार हैं, जो 11 अक्टूबर, 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में राजकुमार राव, मल्लिका शेरावत, अर्चना पूरन सिंह, विजय राज और अन्य भी हैं। इसके बाद उनके पास कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भुलैया 3' और 'धड़क 2' है।


Click it and Unblock the Notifications











