तृप्ति डिमरी ने शादी से पहले ही दे दी इतनी बड़ी गुड न्यूज़, बहुत जल्द बनने वाली है रणबीर कपूर की...

Triptii Dimri Buys New House

Triptii Dimri Buys New House: एक्टर रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने अपनी अदायगी और खूबसूरती से फैंस का दिल जीत लिया था। रातों-रात नेशनल क्रश बनीं तृप्ति को फिल्म से अपार सफलता मिली। तब से तृप्ति अपने कई आने वाले प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। इस बीच, खबर है कि एक्ट्रेस ने एक आलीशान बंगला खरीदा है।

मुंबई में घर खरीदना इतना आसान नहीं है और ऐसे में सपनों के शहर में कोई अपना घर खरीद ले, तो यह एक बड़ी उपलब्धि होती है। तृप्ति डिमरी ने भी ऐसी ही बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, 'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, तृप्ति ने हाल ही में मुंबई के एक पॉश इलाके में एक आलीशान बंगला खरीदा है, जो बांद्रा वेस्ट के कार्टर रोड के प्राइम एरिया में स्थित है। 2226 वर्ग फीट में फैली हुई इस प्रॉपर्टी में ग्राउंड फ्लोर और दो अन्य फ्लोर शामिल हैं।

'इंडेक्सटैप' की एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, तृप्ति के इस नए घर की कीमत 14 करोड़ रुपए है, जिसके लिए उन्होंने 70 लाख रुपए की एक्स्ट्रा स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपए रजिस्ट्रेशन चार्ज का भुगतान किया है। यह डील 3 जून 2024 को हुई थी। बताया जा रहा है कि तृप्ति का ये घर रणबीर कपूर के घर के पास है। ऐसे में अब वो भी रणबीर कपूर की पड़ोसी बन जाएंगी।

फिल्म 'एनिमल' से तृप्ति रातों-रात स्टार बन गई थीं। हालांकि, अपनी एक्टिंग से ज्यादा तृप्ति को रणबीर कपूर के साथ उनके इंटीमेट सीन्स के लिए चर्चा मिली थी। 'वोग इंडिया' के साथ अपने इंटरव्यू में उन्होंने बोल्ड सीन्स पर अपने पैरेंट्स की प्रतिक्रिया का खुलासा किया था।

उन्होंने कहा था, "मेरे माता-पिता जब इसे देख रहे थे, तो वे पूरी तरह से हैरान रह गए थे। हमें इस बात पर लंबी चर्चा करनी पड़ी कि वह सीन इतना जरूरी क्यों था। मेरे पैरेंट्स थोड़े हैरान हो गए। उन्होंने कहा हमने फिल्मों में ऐसा कुछ कभी नहीं देखा और तुमने ऐसा किया। उन्हें उस सीन को भूलने में समय लगा। हालांकि, वे मेरे साथ बहुत अच्छे से पेश आए। उन्होंने कहा, 'तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था, पर कोई बात नहीं, लेकिन माता-पिता के तौर पर हम इसे फील कर सकते हैं।"

More from Filmibeat

Read more about: triptii dimri bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X