Bhool Bhulaiya 3:कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी तृप्ति डिमरी? फिल्म की स्टारकास्ट हुई फाइनल!

Bhool Bhulaiya 3: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से खबरों में आने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी लगातार खबरों में बनी हुई हैं। फिल्म की सफलता के साथ साथ तृप्ति भी रातों रात स्टार बन गई हैं। अब तृप्ति को लेकर खबर आ रही हैं कि जल्द ही वह बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन पर रोमांस करती नजर आएंगी। मेकर्स ने भूल भुलैया 3 की अनाउंसमेंट कर दी है और इसी के साथ ये कहा जा रहा है कि इसमें कार्तिक और तृप्ति साथ होंगे।
कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी भूल भुलैया 3 में-
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 बहुत समय से खबरों में हैं। मेकर्स ने भूल भुलैया 3 की अनाउंसमेंट कर दी है। कार्तिक आर्यन फिल्म के लीड एक्टर होंगे। अब फीमेल कास्ट पर एक अपडेट सामने आई है।
हाल ही में कार्तिक की डायरेक्टर अनीस बज्मी के साथ फोटो सामने आई थी। मेकर्स ने फेमस हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी के सीक्वल को कन्फर्म किया है। मेल लीड फाइनल हो चुका है और अब बारी है फीमेल लीड स्टार कास्ट की।
ऐसी चर्चा है कि कार्तिक इस बार एक ऐसी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करेंगे, जिनके साथ उनकी जोड़ी पहले कभी नहीं बनी। टेलीचक्कर की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तृप्ति डिमरी 'भूल भुलैया 3' की फीमेल लीड होंगी। उनके अलावा इस थर्ड इंस्टॉलमेंट में विद्या बालन का भी नाम सामने आया है।
वह एक्ट्रेस तब्बू वाला रोल प्ले कर सकती हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट आना बाकी है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो रणबीर कपूर के बाद कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी का रोमांस देखने लायक होगा।
इससे पहले तृप्ति डिमरी का नाम फेमस रोमांटिक फ्रेंचाइजी फिल्म 'आशिकी 3' के लिए सामने आया था। डायरेक्टर अनुराग बसु की फिल्म मे कार्तिक आर्यन के साथ उनकी रोमांटिक जोड़ी बनने की चर्चा थी। हालांकि, फिल्म के प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट ने इस तरह की खबरों को महज अफवाह बताया।
सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया का तीसरा पार्ट-
वर्ष 2007 में अक्षय कुमार और विद्या बालन अभिनीत फिल्म 'भूल भुलैया' आई और हिट रही। इसके बाद 2022 में इसके सीक्वल में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू नजर आए और ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर रही। अब निर्माता इसका तीसरा पार्ट बनाने की तैयारी में हैं। काफी वक्त से 'भूल भुलैया 3' पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि मार्च से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications

