'एनिमल' की रिलीज के बाद फूट फूटकर रोती थीं Tripti Dimri, वजह बताते हुए किया खुलासा!

tripti dimri

Tripti Dimri Cried After Animal Release- तृप्ति डिमरी की फिल्मों की शुरुआत के वक्त शायद ही उनको कई जानता था लेकिन अब वो किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अब उनको नेशनल क्रश के नाम से भी लोग जानते हैं।

लेकिन इस बीच उनको लेकर एक चौकाने वाली खबर सामने आई है और वो ये है कि एनिमल की रिलीज के बाद वों खूब रोती थीं। इस बात का खुलासा खुद तृप्ति ने किया है और वजह जानकर आप भी चौकने वाले हैं।

बता दें कि एनिमल ही वो फिल्म है जिसके बाद से तृप्ति का करियर पूरी तरह से बदल गया है और उनके पास अब झोली भर भरकर फिल्में हैं। बता दें कि एनिमल में मुख्य तौर पर रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टार थे लेकिन कुछ समय के लिए तृप्ति नजर आईं थीँ। उन्होने इस दौरान काफी भर भरकर बोल्ड सीन्स दिए थे।

क्यों रोती थीं तृप्ति डिमरी

पिंकविला की एक खबर के मुताबिक तृप्ति डिमरी ने बताया कि एनिमल की रिलीज के बाद उनको काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था। नफरती पोस्ट सामने आ रहे थे और फिल्म के रिव्यू में भी उनको काफी क्रिटिसाइज किया गया था। इसी को लेकर वो काफी ज्यादा परेशान हो गई थीँ। उसके बाद लगातार 2-3 दिन तक वो रोती रहीं थीं।

इस दौरान तृप्ति रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट पर थीं और उनका खुलासा लोगों को हैरान कर रहा है। तृप्ति ने बताया कि उनको इस तरह की निगेटिविटी की आदत नहीं थी और इसी वजह से वो काफी परेशान हो गई थीँ। तृप्ति ने कहा, "रोती थी क्योंकि दिमाग खराब हो गया था कि क्या लिख ​​रहे हैं लोग।''

अब कर रही हैं काम

तृप्ति डिमरी अब अपनी सफलता का आनंद ले रही है। इस वक्त वो भूल भुलैया 3 को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ वो लीड रोल निभाती नजर आने वाली हैं। आज इस फिल्म का ट्रेलर सामने आएगा और टीजर में तृप्ति काफी सुंदर नजर आ रही थीँ।

More from Filmibeat

Read more about: tripti dimri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X