"मेरी रातों की नींद उड़ गई है..." जानिए क्यों एनिमल फेम Tripti Dimri ने कहीं ऐसी बात, फैंस को सताई चिंता

Tripti Dimri: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में इंटिमेट सीन और बोल्ड सीन देने को लेकर सुर्खियां बटोरनी वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इस वक्त चर्चा में हैं। फिल्म के बाद रातों-रात तृप्ति को खास पहचान मिल गई हैं, जिसके चलते एक्ट्रेस को बहुत कुछ एक साथ संभालना पड़ा रहा। इसी बीच एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनकी रातों की नीद उड़ गई है। जिससे फैंस काफी चिंतित हैं।
तृप्ति डिमरी का अजीब खुलासा-
एनिमल फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी वर्तमान समय में सबसे ज्यादा चर्चित कलाकार बन चुकी हैं। हर तरफ तृप्ति को लेकर ही खबरें चल रही हैं और एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर कई दिनों से ट्रेंड में भी हैं।
वहीं अब एक्ट्रेस ने एनिमल को मिल रही सक्सेस को लेकर बात की है। दरअसल पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में तृप्ति डिमरी ने कहा,- ''मुझे लोगों से बहुत प्यार मिल रहा है, जो हमेशा खास खूबसूरत एहसास होता है।'' तृप्ति ने मेंशन किया कि उनका फोन लगातार बज रहा है, और सभी से मिल रहे इतने प्यार की वजह से उन्हें रातों की नींद भी उड़ गई है।''
तृप्ति डिमरी ने अपने को-एक्टर रणबीर कपूर की भी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा,- "आप उनकी जो भी फिल्म देखते हैं, वह बहुत अच्छी होती है, और यह एक ऐसी चीज है जिसे मैं एक एक्टर के रूप में भी समझना चाहती हूं। कि आप जो भी करते हैं वह अच्छा है. तो, ये वंडरफुल था।"
गौरतलब है कि, एनिमल में तृप्ति डिमरी ने रणबीर कपूर के साथ इंटीमेट सीन देकर काफी लाइमलाइट बटोरी है। फिल्म की रिलीज के बाद एक्ट्रेस के फॉलोअर्स की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है, तृप्ति डिमरी के फॉलोअर्स की संख्या लगभग 3.3 मिलियन हो गई है।
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल-
संदीप रेड्डी के डायरेक्शन में बनी फिल्म एनिमल इस वक्त सुर्खियों में हैं। फिल्म रिलीज के बाद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही हैं, फिल्म वर्ल्ड वाइड कलेक्शन भी काफी अच्छा है। 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल का दर्शकों के बीच अलग क्रेज है। फिल्म में तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल भी नजर आए, दोनों ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है।


Click it and Unblock the Notifications
