पैरेंट्स के लिए मुश्किल था क्या....?? खुद तृप्ति डिमरी ने रणबीर कपूर संग एनिमल में इंटीमेट सीन पर बताया सच

Tripti Dimri, Ranbir kapoor, Animal

Tripti Dimri intimate Scenes: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में बोल्ड और इंटीमेट सीन देने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म के बाद तृप्ति को रातों-रात खास पहचान मिल गई है। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने माता-पिता का रिएक्शन को लेकर सच बताया है कि आखिर उनको कैसा लगा जब तृप्ति ने एनिमल में ऐसे सीन्स दिए।

तृप्ति डिमरी के पैरेंट्स का रिएक्शन-

बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने एक्टर रणबीर कपूर के साथ काफी इंटीमेट सीन किए हैं। इसके बाद से ही उनके बोल्ड सीन ने सबका ध्यान उनकी तरफ खींचा है। एनिमल फिल्म से ही तृप्ति की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई हैं, हर कोई एक्ट्रेस के लुक्स का दीवाना हो गया है।

अब एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि इन इंटीमेट सीन को देखकर उनके खुद के पैरेंट्स का क्या रिएक्शन था। तृप्ति ने कहा,- 'मेरे माता-पिता थोड़ा हैरान हो गए।'

आगे एक्ट्रेस ने कहा इंटिमेट सीन को देखने के बाद उन्होंने कहा,- 'हमने कभी फिल्मों में ऐसा कुछ नहीं देखा और आपने ये कर दिखाया', उन्हें उस सीन को देखने के बाद थोड़ा नॉर्मल होने में टाइम लगा।'

तृप्ति ने आगे कहा कि,- 'मेरे माता-पिता ने तो ऐसे रिएक्ट किया था जैसे, तुम्हें वो नहीं करना चाहिए था, लेकिन ठीक है. हम बस एक माता-पिता के तौर पर ऐसा महसूस कर रहे हैं।'

एक्ट्रेस ने बताया कि, -'मैंने उनसे कहा कि मैं कुछ भी गलत नहीं कर रही हूं। ये मेरा काम है और जब तक मैं सेफ हूं, मुझे इसमें कोई समस्या नहीं दिखती। मैं एक अभिनेत्री हूं।'

तृप्ति ने इस सीन्स को लेकर खुलासा करते हुए बताया,-. 'जिस दिन इसकी शूटिंग हो रही थी, उस दिन सेट पर केवल पांच लोगों को जाने की परमिशन थी। उन्होंने कहा कि रणबीर लगातार उन पर नजर रख रहे थे कि सीन फिल्माते समय वह ठीक थीं या नहीं।'

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल-

संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म एनिमल इस वक्त हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉली देओल और रश्मिका मंदाना नजर आए थे। फिल्म में कुछ वक्त के लिए तृप्ति डिमरी भी दिखाई दी थी। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है।

More from Filmibeat

Read more about: tripti dimri ranbir kapoor animal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X