एनिमल में मेरे इंटिमेट सीन्स देख ऐसी हो गई थी माता- पिता की हालत? तृप्ति डिमरी ने किया खुलासा

फिल्म एनिमल की रिलीज से पहले शायद ही कोई तृप्ति डिमरी को इतना ज्यादा जानता था। इस फिल्म में भले ही उनका स्क्रीन टाइम बेहद कम था लेकिन उन्होने अपनी ऐसी छाप छोड़ी जो कि लोगों के दिलों में बस गई।
इस वक्त वो किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। एनिमल में तृप्ति ने रणबीर कपूर के साथ जमकर इंटिमेट सीन्स दिए थे, इन सीन्स ने उनको नेशनल क्रश बना दिया और आज उनके पास ढेरों प्रोजेक्ट्स के ऑफर आ रहे हैं।
लेकिन इन सीन्स को देने के बाद तृप्ति के घर में क्या हुआ था ये कोई नहीं जानता है। अभिनेत्री ने खुलासा करते हुए बताया कि कैसे उनके माता पिता परेशान हो गए थे।
क्या बोलीं तृप्ति
इस दौरान नेशनल क्रश वोग इंडिया से मुखातिब थीँ। उन्होने खुलासा करते हुए कहा, "जब मेरे माता-पिता ने इसे देखा तो वे पूरी तरह से घबरा गए। इन सीन्स पर हमने काफी देर तक बात की थी, उनको बताया का वो सीन्स इतने जरूरी क्यों थे।''
तृप्ति ने इसके अलावा कहा कि, ''मुझे ये भी पता था कि उसके माता-पिता को उस पर गर्व है।'' तृप्ति ने एक और उदाहरण साझा किया जो उनकी पहली फिल्म लैला मजनू की रिलीज के तुरंत बाद हुआ था।
उनके पिता ने एक पारिवारिक कार्यक्रम के बाद उन्हें मंच पर बुलाया था, "वह सिर्फ शो ऑफ करना चाहते थे, लेकिन मैं चुप हो गई। मैं इसी तरह डरी हुई था। मुझे लोगों की नज़रों में रहने की आदत डालने में बहुत समय लगा।'' तृप्ति डिमरी का बयान अब वायरल हो रहा है और लोग इसपर बातें कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट
एनिमल के हिट होते ही उनके पास काम की कोई कमी नहीं है। हाल ही में ऐलान हुआ था कि वो भूल भुलैया 3 का हिस्सा होगीं। काफी जल्दी फिल्म फ्लोर पर आने वाली है। देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म में तृप्ति को कौन सा किरदार निभाने का मौका मिलता है। फिलहाल वो काफी खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications











