झूलन गोस्वामी बायोपिक से बाहर हुईं अनुष्का शर्मा? इस अभिनेत्री ने छीन लिया दमदार प्रोजेक्ट!
लंबे समय से भारतीय महिला क्रिकेट की शानदार खिलाड़ी रहीं झूलन गोस्वामी की बायोपिक को लेकर खबरें हैं। अनुष्का शर्मा का नाम इस किरदार के लिए सामने आता रहा है और फैंस इंतजार कर रहे थे कि कब इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान होगा। लेकिन हालिया रिपोर्ट्स अनुष्का शर्मा के फैंस को निराश कर सकते हैँ। पीपींग मून की खबर के मुताबिक अनुष्का शर्मा झूलन गोस्वामी की बायोपिक से बाहर हो गई हैं।
जी हां, कुछ समय पहले उनको इस किरदार के लिए साइन किया गया था लेकिन अब वो एक अभिनेत्री के तौर पर इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। पता चला है कि उनकी जगह इस फिल्म तृप्ति डिमरी नजर आएंगी।

अभिनेत्री तृप्ति डिमरी एक बेहतरीन अदाकारा हैं लेकिन अनुष्का शर्मा को रिप्लेस करने को लेकर फैंस काफी निराश हैं। हालांकि अनुष्का शर्मा इस प्रोजेक्ट से जुड़ी रहेंगी क्योंकि वो फिल्म की सह-निर्माता हैं।

फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं
अनुष्का शर्मा काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं और सभी जानते हैं कि उनको आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म जीरो में देखा गया था, यही कारण था कि अभिनेत्री इस बायोपिक के साथ वापसी करने वाली थीं।

झूलन गोस्वामी के साथ भी देखा गया था
यहां तक कि उन्हें झूलन गोस्वामी के साथ भी देखा गया था और इसने उनके प्रशंसकों और सामान्य रूप से दर्शकों के दिलों में उत्साह बढ़ा दिया था। फिल्म को इसी साल फ्लोर पर जाना था।

बड़ा बदलाव आया
लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि योजनाओं में एक बड़ा बदलाव आया है। अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें जब झूलन गोस्वामी के साथ वायरल हुईं थीं तब ये चर्चा सामने आई थी कि वो खिलाड़ी के साथ समय बिताकर उनके बारे में सबकुछ जानना चाहती हैं और किस तरह से वो गेंदबाजी करती हैं उसके गुर वो सीख रहीं हैँ।

बड़े पर्दे पर धमाका
लेकिन ये खबर सभी के लिए काफी चौकाने वाली हैं। अनुष्का शर्मा काफी जल्दी ही किसी फिल्म से जुड़ने वाली हैं और एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार होने वाली हैं।

तृप्ति डिमरी
तृप्ति डिमरी ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है और ऐसा कहा सकता है कि वो इस फिल्म के साथ इंसाफ कर सकती हैं। फिलहाल फिल्म का इंतजार लोगों को है।


Click it and Unblock the Notifications











