'कोई शादी नहीं करेगा..' Tripti Dimri के पैरेंट्स को सुनने पड़ते थे रिश्तेदारों के ताने, आज कमाती है करोड़ों!

tripti dimri

Tripti Dimri On Wedding and Career- तृप्ति डिमरी को आप सभी ने फिल्म एनिमल में कुछ समय के लिए देखा था। किसी को नहीं पता था कि इस फिल्म के बाद उनके सितारे इतने बुलंद हो जाएंगे कि वो एक टॉप की एक्ट्रेस बनकर सामने आ जाएंगी।

इस फिल्म के बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है और हाल ही में खबर आई थी कि तृप्ति ने अपनी फीस भी काफी बढ़ा दी है। इस वक्त तृप्ति को लेकर कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान कर देगा।

आज एक फिल्म के करोड़ों रुपए चार्ज करने वाली हसीना जब हीरोइन बनने का सपना देख रही थी तो उनके मां बाप को काफी डराया जा रहा था। रिश्तेदार कहते थे कि अगर बेटी हीरोइन बन गई तो कोई इससे शादी नहीं करेगा। जी हां, अब इसको लेकर खुलासा हुआ है।

क्या बोलीं तृप्ति डिमरी?

तृ्प्ति का कहना है कि, "मैं उत्तराखंड से हूं, लेकिन मेरा जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में हुआ, इसलिए मेरे माता-पिता और परिवार दिल्ली में हैं... जब मैं बॉम्बे आई तो मेरे लिए बाहर जाना मुश्किल था, आप जानते हैं हर दिन एक कमरे में 50-60 से ज्यादा लोगों के सामने, समाज में और मेरे परिवार में भी ऐसे लोग हैं जिन्होंने मेरे माता-पिता को गंदी बातें कहीं। 'आपने अपनी बेटी को इस पेशे में क्यों भेजा है?' जैसी बातें। वह तो बिगड़ जायेगी; वह गलत लोगों के साथ घूमेगी, वह अपने लिए गलत चुनाव करेगी, कोई भी उससे शादी नहीं करना चाहेगा, वह अब शादी नहीं करेगी।''

नेशनल क्रश बन गई

इस वक्त नेशनल क्रश (National Crush) और भाभी 2 (Bhabhi 2) के नाम से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाली तृप्ति डिमरी के करियर की बात करें, तो उन्होंने 2017 में श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'पोस्टर बॉयज' (Poster Boys) से एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल और सनी देओल भी थे। इसके बाद वह 'लैला मजनू', 'बुलबुल', 'कला' और अब 'एनिमल' (Animal) में नजर आईं। जल्द ही वह विक्की कौशल स्टारर 'मेरे महबूब मेरे सनम' में नजर आएंगी।

Read more about: tripti dimri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X