Tripti Dimri अब कार्तिक आर्यन के साथ करेंगी 'आशिकी'? एनिमल एक्ट्रेस पर लगेगा करोड़ों का दांव!

Tripti Dimri and Kartik Aaryan in Ashiqui 3- संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल से तगड़ा धमाका करने वाली अभिनेत्री तृप्ति़ डिमरी की किस्मत अब खुल गई है। कुछ मिनट के सीन्स के कारण लोगों ने तृप्ति को इतना प्यार दिया है जो कि उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ है।
जी हां, खबरें है कि तृप्ति ने एक धमाकेदार म्यूजिकल ड्रामा फिल्म साइन की है जिसका नाम आशिकी 3 है। इस ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी में तृप्ति का होना एक बड़ी बात है। फिल्म में वो कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करने वाली हैं।
कार्तिक आर्यन का नाम काफी पहले से इस फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया था। इस वक्त तृप्ति को लेकर चर्चा है। खबरें हैं कि इस थ्रीक्वल का निर्देशन अनुराग बसु द्वारा किया जा रहा है और इसका संगीत प्रीतम द्वारा तैयार किया जाएगा।
पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो, "एनिमल की ऐतिहासिक सफलता के बाद तृप्ति शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और निर्माताओं को लगता है कि वह कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन पर आग लगा देगी। यह बातचीत काफी समय से चल रही है। अब उन्हें मुख्य अभिनेत्री के रूप में तय कर लिया है।"
अगर ऐसा होता है तो वाकई में एक बड़ा धमाका होने वाला है। इस वक्त तृप्ति डिमरी सोशल मीडिया सेंसेशन हैं औऱ लोग उनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं। देखने वाली बात होगी कि इसका आधिकारिक ऐलान कब होता है। तृप्ति को नेशनल क्रश तक घोषित कर दिया गया है और लोग उनको भाभी नंबर 2 भी कहते हैं।
एनिमल की बात करें तो इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हुई है। इस फिल्म ने भारत में 640 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 875 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। तृप्ति डिमरी ने शायद ही सोचा होगा कि एक फिल्म के छोटे से रोल के बाद वो स्टार बन जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











