Tripti Dimri- नेशनल क्रश 2 ने सुहाना खान को छोड़ा पीछे, इस लिस्ट में टॉप पर पहुंची 'जोया'

tripti dimri

Tripti Dimri Imdb List- तृप्ति डिमरी जिनको नाम मात्र ही लोग जानते थे जब तक एनिमल रिलीज नहीं हुई थी। संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म से तृप्ति की किस्मत बदल गई और एक छोटे से किरदार ने बवाल मचा दिया। लोगों ने तृप्ति को नेशनल क्रश बना डाला है।

लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि हैरान करने वाला है। तृप्ति की पॉपुलैरिटी ने शाहरुख खान की बिटिया सुहाना खान तक को पीछे छोड़ दिया है। 13 दिसंबर को IMDb ने "पॉपुलर इंडियन सेलेब्रिटीज़ फ़ीचर" की लिस्ट जारीकी है जिसमें तृप्ति डिमरी को पहला स्थान मिला है।

तृप्ति के बाद इस लिस्ट में एनिमल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा हैं। इस लिस्ट में बाकी लोगों की बात करें तो द आर्चीज़ स्टार सुहाना खान और खुशी कपूर, निर्देशक जोया अख्तर, डंकी निर्देशक राजकुमार हिरानी और यश शामिल हैं।

जैसे ही ये पोस्ट साझा किया गया तृप्ति के फैंस खुश हो गए। सोशल मीडियापक उनके रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। हालांकि अभी इस मामले में तृप्ति का रिएक्शन सामने नहीं आया है। एनिमल में रणबीर कपूर के साथ लीड रोल में रश्मिका थीं। तृप्ति ने जोया की भूमिका निभाई थी जो कि निगेटिव किरदार थी।

फिल्म के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग उनको काफी प्यार दे रहे हैं और फॉलोवर्स बढ़ते जा रहे हैं। पता चला है कि पिछले महीने तक उनके 6 लाख फॉलोअर्स थे, अब 2.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आलिया भट्ट, नव्या नंदा और कुशा कपिला समेत अन्य लोकप्रिय सितारे भी तृप्ति को फॉलो करते हैं। फिलहाल आप देखिए Imdb की ये लिस्ट जो कि वायरल हो रही है...

Read more about: tripti dimri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X