..................... Tripti Dimri Followers increased 2 million After giving intimate scene With Ranbir kapoor in Animal - Hindi Filmibeat

Tripti Dimri: इंटीमेट सीन देकर रातों रात बदली हसीना की किस्मत, इंस्टाग्राम पर मिलियन फॉलोअर्स की बाढ़

Tripti Dimri

Tripti Dimri: वर्तमान समय में हर तरफ एक हसीना की ही चर्चा हो रही हैं और वह है तृप्ति डिमरी, जी हां, आपने सही सुना। एनिमल में रणबीर कपूर संग काम करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को रातों-रात एक अलग पहचान मिल गई। इंस्टाग्राम पर तृप्ति के फॉलोअर्स की बाढ़ आ गई।

इंटीमेट सीन देकर तृप्ति हुई फेमस-

इस वक्त रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल लगातार चर्चाओं में हैं। फिल्म दर्शकों को खास पसंद आ रही है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी का रोल दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। इसी के चलते तृप्ति भी लगातार सुर्खियों में हैं।

दरअसल इस मूवी में एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने अपने इंटीमेट सीन से हर तरफ सनसनी मचा दी है। इसके साथ ही एनिमल की रिलीज के बाद तृप्ति के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक एनिमल की रिलीज से पहले एक्ट्रेस के इंस्टा फॉलोअर्स की संख्या करीब 711K थी।

जाहिर है कि, इस फिल्म ने तृप्ति को एक खास पहचान दी है। बेशक 'एनिमल' में तृप्ति डिमरी का छोटा सा रोल है, लेकिन जिस तरीके की सक्सेस उनको मिल रही है, वो चर्चा की विषय बन गई है। सोशल मीडिया एक्ट्रेस की जमकर तारीफ हो रही हैं। ऐसा लग रहा है कि तृप्ति नेशनल क्रश बन चुकी हैं।

वहीं दूसरी तरफ एनिमल से कामयाबी का स्वाद चखने वालीं तृप्ति डिमरी की काफी आलोचना भी हो रही है। इस वजह से एक्ट्रेस का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। इस सीन को लेकर ट्रोल होने पर तृप्ति डिमरी ने कहा है- उनको नहीं लगता की इसमें उन्होंने कुछ गलत किया है। फिल्म में किरदार के हिसाब से उन्होंने बस अपना काम किया है।

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल-

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ऐसे में अब फिल्म की रिलीज को करीब 8 दिन का समय बीत चुका है। इतने दिनों के बाद सिनेमाघरों में इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी ने अहम किरदार निभाए थे।

Read more about: tripti dimri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X