जुड़वा बच्चों के साथ प्रेग्नेंट तृप्ति डिमरी ने दी Bad News, इतना बड़ा बेबी बंप देख हैरान हुए लोग

तृप्ति डिमरी बॉलीवुड की एक पॉप्युलर अभिनेत्री बन चुकी है और आपको बता दें कि जब से उन्हें रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' में देखा गया है तभी से लोगों द्वारा उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। अब लगातार तृप्ति के पास में कई सारी फिल्में मौजूद हैं और अब उनकी एक नई फिल्म 'बैड न्यूज़' जल्दी ही आने वाली है।
दरअसल आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं तृप्ति डिमरी की आने वाली फिल्म बेड न्यूज़ की। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल और एमी विर्क भी नजर आने वाले हैं। अब हाल ही में इस फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। जिसमें तृप्ति के साथ विक्की और एमी विर्क भी नजर आ रहे हैं।
लेकिन आपको बता दें कि इन पोस्ट में तृप्ति का लुक देखने लायक है क्योंकि उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। जुड़वा बच्चों के साथ बेबी बंप देख हर कोई हैरान है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है।
तृप्ति डिमरी की इस फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ भरपूर मात्रा में रोमांस भी देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म का निर्देशन कमल आनंद तिवारी ने किया है तो वही करण जौहर द्वारा इस फिल्म का निर्माण किया गया है। अब तृप्ति के फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेकरार है। कमेंट बॉक्स में भी लोगों ने जमकर तृप्ति की तारीफ की।
अगर विक्की कौशल की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार 'सैम बहादुर' में देखा गया और यहां पर उनके काम की भी खूब तारीफ की गई। हालांकि ये फिल्म कुछ खास नहीं चल पाई। लेकिन अब एक्टर के फैंस को उम्मीद है की तृप्ति डिलीवरी के साथ आने वाली फिल्म बेड न्यूज़ में वह कुछ कमाल करके दिखाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications