Triti Dimri Fees- डिमांड में आते ही तृप्ति डिमरी ने डबल कर दी फीस?, 'बैड न्यूज' के लिए चार्ज किए इतने पैसे!

tripti dimri bad newz

तृप्ति डिमरी ने जितनी जल्दी सफलता की सीढ़ियां चढ़ी हैं शायद ही किसी ने चढ़ी होंगी। फिल्म एनिमल में छोटे से किरदार ने लोगों को दिल को जीत लिया और आज उनके पास फिल्मों की कोई कमी नहीं है।

काफी समय से चर्चा में चल रही उनकी फिल्म बैड न्यूज आज रिलीज हो गई है और उनके साथ इस फिल्म में विकी कौशल और एमी विर्क हैं। फिल्म के रिलीज होते ही लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं।

लेकिन इस दौरान तृप्ति डिमरी को लेकर एक चौकाने वाली खबर आई है। पता चला है कि इस फिल्म के लिए तृप्ति ने अपनी फीस को दोगुना कर दिया है। जी हां, तृप्ति ने एनिमल के लिए जितने पैसे लिए थे उससे डबल उन्होने कर दिए हैं।

कितने पैसे लिए

खबरों की मानें तो एनिमल के लिए तृप्ति डिमरी ने करीब 40 लाख रुपए चार्ज किए थे। लेकिन इस फिल्म को लेकर उन्होने 80 लाख से 1 करोड़ रुपए तक लिए हैं। रिपोर्ट्स में इसको लेकर खुलासा किया गया है। कहा जा रहा है कि तृप्ति अब अपनी फीस लगातार बढ़ाती रहेंगी। पाइपलाइन में उनकी कई फिल्में हैं और इस साल वो कई धमाके करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

बैड न्यूज में बोल्ड सीन

तृप्ति डिमरी ने बैड न्यूज में एक गाने में ऐसा बवाल काटा है कि लोग हैरान हैं। विकी कौशल के साथ बोल्ड सीन देने पर विवाद हुआ था। हालांकि कुछ मिनटों के इस सीन्स को सेंसर बोर्ड ने काट दिया है। तृप्ति डिमरी ने एनिमल में रणबीर कपूर के साथ भी काफी जबरदस्त सीन दिए थे। तृप्ति डिमरी ने अपने करियर शुरुआत के बाद से ही लगातार संघर्ष किया था और इस तरह की पहचान की मोहताज थीँ। लेकिन अब वो नेशनल क्रश बन चुकी हैं और लोग पसंद कर रहे हैँ। बैड न्यूज के रिलीज के बाद मिले जुले रिएक्शन्स आ रहे हैं।

Read more about: tripti dimri bad newz
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X