रैंप वॉक पर तृप्ति डिमरी ने पहनी लाखों की ड्रेस, शानदार अंदाज देख दिल थाम बैठे फैंस

Tripti Dimri: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में कैमियो रोल में नजर आने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इस वक्त लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। रातों-रात सफलता के शिखर पर पहुंचे वाली तृप्ति ने बीती रात रैंप वॉक की और इस दौरान एक्ट्रेस का अंदाज देखने लायक था। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फोटोज और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। जिनको देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं।
लाखों की ड्रेस पहनकर रैंप वॉक करती नजर आई तृप्ति-
रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म 'एनिमल' में अपने छोटे रोल से खूब सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को 'नेशनल क्रश' का टैग दिया गया है। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया, तब से वह चर्चा में बनी हुई हैं।
बीती रात मुंबई में 'अजियो लक्स वीकेंड कार्यक्रम' था। इस दौरान कई सारे सेलेब्स ने अपनी शानदार और स्टाइल उपस्थिति दर्ज कराई। इस कार्यक्रम में तृप्ति भी पहुंची। और तृप्ति ने अपनी उपस्थिति से पूरी महफिल लूट ली। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फोटोज और वीडियो सुर्खियों में हैं।
इस कार्यक्रम में तृप्ति डिमरी ने जो रैंप वॉक किया, इस दौरान एक्ट्रेस ने वन-शोल्डर येलो कलर के एसिमेट्रिकली कट गाउन पहना था। इस गाउन में एक्ट्रेस बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। देखने वाले एक्ट्रेस की अदाओं और हुस्न पर फिदा हो गए हैं। अपने लुक्स में चार चांद लगाने के लिए एक्ट्रेस ने बालों को ओपन रखा था और ग्लैम मेकअप किया था।
रिसर्च करने पर हमें पता चला कि तृप्ति ने 'Cult Gaia' का 'मिकोला' गाउन पहना हुआ था, जो कि क्रिंकल्ड वॉयल से बना था। उनकी ड्रेस में वन-शोल्डर और कटआउट पैटर्न था। इसकी कीमत 1,798 यूएस डॉलर यानी 1,48,981 रुपए है।
तृप्ति डिमरी का वर्कफ्रंट-
तृप्ति डिमरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री ने साल 2017 में 'पोस्टर बॉयज' के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके साथ ही उन्होंने पहली बार मुख्य भूमिका रोमांटिक ड्रामा 'लैला मजनू' में निभाई थी। हालांकि, अभिनेत्री को साल 2020 की फिल्म 'बुलबुल' में अपनी भूमिका के लिए पहचान मिली थी, जो 'नेटफ्लिक्स' पर रिलीज हुई थी।
तृप्ति ने इसके बाद 'कला' में अभिनय किया, जिसे समीक्षकों और फैंस से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म में अभिनेत्री के साथ मुख्य भूमिका में बाबिल खान थे। इसके बाद तृप्ति एनिमल में नजर आई थी। 'एनिमल' की सफलता ने सभी को चौंका दिया है। इन सबके बीच अफवाहों का बाजार गरम है कि तृप्ति डिमरी 'स्पिरिट' में काम करने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications
