तृप्ति डिमरी ने मेकर्स का कराया 16 करोड़ का फायदा, दीपिका पादुकोण से घर बैठे छीन ली करियर की सबसे बड़ी फिल्म!

Tripti Dimri Deepika Padukone

Tripti Dimri Deepika Padukone Fees: 'एनिमल' के फिल्म मेकर संदीप रेड्डी वांगा एक और धमाके के लिए तैयार हैं। संदीप रेड्डी वांगा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'स्पिरिट' पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए जहां सुपरस्टार प्रभास का नाम फाइनल हो चुका है तो वहीं लीड एक्ट्रेस को लेकर इन एंड आउट की खबरे आ रही हैं। इसी बीच रिपोर्ट्स है कि फिल्म को लीड एक्ट्रेस मिल गई है। 'स्पिरिट' के लिए तृप्ति डिमरी को फाइनल किया गया है।

तृप्ति डिमरी से पहले इस फिल्म के लिए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम सामना आ रहा था हालांकि में संदीप रेड्डी वांगा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लीड एक्ट्रेस के तौर पर 'एनिमल' की 'भाभी नंबर 2' यानी तृप्ति डिमरी को कंफर्म किया है। जैसे ही तृप्ति ने दीपिका को रिप्लेस किया, तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। दीपिका के फिल्म से बाहर होने के कारण को लेकर भी सवाल उठे। इस बीच फिल्म के लिए तृप्ति डिमरी को मिल रही फीस को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

दरअसल, तृप्ति डिमरी ने साइन होते है फिल्म मेकर्स का 16 करोड़ का फायदा करा दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका पादुकोण निर्देशक के साथ कई मतभेदों के चलते फिल्म से बाहर हुई हैं। बताया जा रहा है कि स्पिरिट के लिए दीपिका ने कथित तौर पर 20 करोड़ रुपये से अधिक फीस की डिमांड की थी, साथ ही मां बनने के कारण अपने शेड्यूल को लेकर भी उनकी कुछ शर्तें थीं और उनकी इन शर्तों से संदीप रेड्डी वांगा को समस्या थी, जिसके चलते एक्ट्रेस को बाहर कर दिया गया। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दीपिका ने बोल्ड सीन्स के चलते स्पिरिट करने से इनकार कर दिया है।

वहीं अब जो रिपोर्ट्स सामन आ रही हैं, उनके मुताबिक तृप्ति डिमरी को फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण से 16 करोड़ कम फीस मिल रही है। जी हां, एक तरफ जहां दीपिका स्पिरिट के लिए 20 करोड़ चार्ज कर रही थीं, वहीं तृप्ति 4 करोड़ ले रही हैं। हालांकि, मेकर्स या तृप्ति की ओर से फीस को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है, लेकिन अगर रिपोर्ट्स सही हैं तो एक्ट्रेस को दीपिका के मुकाबले काफी कम फीस मिल रही है।

इसके साथ ही आपको बता दें कि फिल्म से जुड़ा एक विवाद तब पनप उठा जब संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया। दीपिका पादुकोण के फिल्म छोड़ने के बाद से फिल्म से जु़ड़ी जानकारियां लीक होने लगी थीं। वहीं अब संपीद रेड्डी वांगा ने इसके लिए दीपिका और उनके पीआर को जिम्मेदार बताया है। बिना नाम लिए संदीप रेड्डी वांगा ने एक ट्वीट किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस ट्वीट में फिल्म मेकर संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण का नाम लिए नखरे दिखाने के बाद फिल्म छोड़ने, अनप्रोफेशनल बर्ताव करने, तृप्ति डिमरी को नीचा दिखाने और फिल्म की कहानी रिवील करने के लिए नाराजगी जाहिर की है। दीपिका का नाम लिए बगैर उन्होंने लिखा है कि एक एक्टर और फिल्ममेकर के बीच एक अनकहा कॉन्ट्रैक्ट होता है कि वो फिल्म से जुड़ी जानकारियां बाहर लीक नहीं करते हैं।

खबर है कि दीपिका पादुकोण ने बोल्ड सीन्स के चलते यह फिल्म छोड़ी है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर यह खबर खुलते भी देर नहीं लगी कि संदीप रेड्डी वांगा इस बार एक 'A' रेटिंग वाली फिल्म बनाकर सबको चौंकाने वाले हैं। जिस तरह फिल्म के बारे में एक के बाद एक खबरें खुलती गईं वो संदीप रेड्डी वांगा को जरा भी रास नहीं आया और अब उन्होंने दीपिका पादुकोण को उनकी 'घटिया पीआर ट्रिक्स' के लिए एक X पोस्ट करके जमकर लताड़ा है।

Take a Poll

संदीप रेड्डी वांगा ने बिना किसी का नाम लिए लिखा है कि अगली बार पूरी कहानी ही बता देना। क्योंकि मुझे इन चीजों से जरा भी फर्क नहीं पड़ता है संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी X पोस्ट में लिखा, "जब मैं एक एक्टर को अपनी कहानी सुनाता हूं तो उस पर 100% भरोसा करता हूं। एक अनकहा NDA (नॉन डिसक्लोजर एग्रीमेंट) हमारे बीच होता है। लेकिन यह करके, तुमने यह बता दिया है कि तुम किस तरह की इंसान हो। अपने से छोटी एक्ट्रेस को नीचा दिखाकर और मेरी कहानी को रिवील करके? क्या तुम्हारा फेमिनिज्म इसी के लिए है? एक फिल्ममेकर के तौर पर मैंने अपनी क्राफ्ट पर सालों मेहनत की है और मेरे लिए, फिल्ममेकिंग सब कुछ है। तुम यह सब नहीं समझोगी।"

'कबीर सिंह' और 'एनिमल' जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में बना चुके संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, तुम नहीं समझोगी। तुम यह सब कभी नहीं समझोगी। ऐसा करो, अगली बार पूरी कहानी बोलना। क्योंकि मुझे जरा भी फर्क नहीं पड़ता। घटिया पीआर वाले गेम्स।मुझे यह कहावत बहुत पसंद है। खुंदक में बिल्ली खंबा नोचे।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X