कभी Anushka Sharma से जुड़ने वाला था Tripti Dimri का रिश्ता, एक न्यूड सीन ने बदल दी पूरी किस्मत

Tripti Dimri Birthday: 'एनिमल' से सुर्खियां बटोरने वाली तृप्ति डिमरी का आज जन्मदिन है। आज हसीना पूरे 30 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर हम आपको बताएंगे एक्ट्रेस के उस अफेयर के बारे में जिसके चर्चे खूब हुए थे लेकिन वो ज्यादा चल नहीं पाया था।
आपको जानकर हैरानी होगी कि तृप्त डिमरी कभी अनुष्का शर्मा के भाई को डेट किया करती थीं और दोनों की डेटिंग की खबरें भी सामने आई थीं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते थे, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई थी। एक बार तृप्ति ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें कर्णेश उन्हें किस करते हुए नजर आए थे। इस फोटो से लोग मान रहे थे कि कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।
अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, तृप्ति और कर्णेश ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों ने एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। यहां तक कि उन्होंने एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। हालांकि, दोनों वाकई अलग हुए हैं या नहीं! इस पर अभी तक उनकी तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
बता दें कि कर्णेश ने ही तृप्ति की पहली फिल्म 'बुलबुल' के साथ-साथ उनकी फिल्म 'कला' का भी प्रोडक्शन किया था। दोनों फिल्में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थीं।
तृप्ति के करियर की बात करें को उन्होंने साल 2017 में 'पोस्टर बॉयज' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें फिल्म 'लैला मजनू' से शोहरत हासिल हुई थी। 'बुलबुल' और 'कला' में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था। 'एनिमल' मूवी से तृप्ति सफलता में चार चांद लग गए और अब वो बॉलीवुड की पसंदीदा सितारा बन गई हैं। एक्ट्रेस के झोली में एक से बढ़कर एक फिल्में हैं। हाल ही में 'भूल भुलैया 3' के लिए उनका नाम की अनाउंसमेंट भी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications
