कीजिये गुल पनाग के साथ अंडमान की सैर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग हाल ही में अंडमान निकोबार द्वीप सहूह की यात्रा पर गईं, जहां के हसीन नजारे उन्होंने कैमरे में कैद किये। अंडमान की सैर पर एक छोटी सी फिल्म गुल पनाग ने बनायी और इसे यू-ट्यूब पर लोगों के साथ शेयर किया। इस वीडियो में गुल ने इस द्वीप के बारे में बहुत बेहतरीन ढंग से चर्चा की है।
नारियल के पेड़ों के बीच बने हुए फार्म हाउस में शांत वातावरण में चिडि़यों की चहचाहट, समुद्र किनारे केकड़ों का अपने कुनबों से बाहर निकलना और समुद्र की धीमी-धीमी लहरें और लहरों के बीच सुंदर गुल। नजारा देखने लायक है। इस दौरान गुल ने उस जेल की भी सैर करायी, जहां अंग्रेजी हुकूमत के वक्त काले पानी की सजा दी जाती थी। देखें वीडियो में गुल के साथ अंडमान ट्रिप।
<center><iframe width="600" height="450" src="http://www.youtube.com/embed/HX-7jU4dSvs" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
समुद्र के अंदर की सैर भी गुल ने कराय। उन्होंने गोताखोरों के साथ ऑक्सिजन मास्क लगाया और समुद्र के तल को देखने कैमरा लेकर कूद पड़ीं। गुल ने समुद्र के अंदर की मछलियों को कैमरे में कैद किया। पूरे द्वीप की सैर गुल पनाग ने कमांडर जीप से की।
तस्वीरों में अंडमान की सैर-


Click it and Unblock the Notifications











