क्रिश..रॉ-वन के बाद अब स्निफ फिल्म का गेम लॉन्च
इरोज इंटरनेशनल का ट्रिनिटी पिक्चर ने स्निफ गेम को लॉन्च किया है। ये गेम पूरी तरह से भारत के पहले सबसे कम उम्र के सुपरहीरो फिल्म पर आधारित है। स्निफ गेम को लीडिंग इंटरप्रेन्योर राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के वियान स्टूडियो ने डेवलप किया है। ये ट्रिनिटी पिक्चर की पहली फ्रेंचाइजी है।
अमोल गुप्ते द्वारा डायरेक्ट की गई ये बॉलीवुड की पहली जासूसी-सुपरहीरो फिल्म है जिसे वियान स्टूडियो में लीडिंग AAA डेवलपर्स ने डेवलप किया है। दिलचस्प बात ये है कि इसके लॉन्चिंग इवेंट में मीडिया को भी गेम को एक्सपीरियेंस करने का मौका दिया।

ट्रिनिटी पिक्चर के सीईओ अजित ठाकुर का कहना है "यह अनूठे आर्केड गेम भारत में सच फ्रैंचाइजी बनाने के हमारे वादे पर पहुंचने की दिशा में एक मजबूत कदम है। अब हमारे दर्शक फिल्म के पात्रों का अनुभव कर सकते हैं मैं फिल्म के लेखक और निर्देशक अमोले गुप्ते को बच्चों के लिए इतनी अद्भुत फिल्म बनाने के लिए आभारी हूं। हमें बच्चों और परिवार को लक्षित करने के लिए और अधिक फिल्में बनाते हैं क्योंकि इस शैली में भारत में बहुत संभावनाएं हैं और इसका एक बड़ा बाजार है।"
वहीं वियान स्टूडियो के राज कुंद्रा ने कहा कि "मैं इरोज का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने हमारी कंपनी में अपना विश्वास दिखाया। हम इस गेम पर पिछले एक साल से काम कर रहा हैं और हमें उम्मीद है कि बच्चों को ये गेम पसंद आएगा। मेरा मार्केट रिर्सच मेरे 5 साल के बेटे के साथ होता है। उसे स्निफ गेम पसंद आया इसलिए हमने इसे लॉन्च करने की सोची।"
आपको बता दें कि स्निफ फिल्म 25 अगस्त को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











