बॉबी देओल संग इंटीमेट सीन देते ही 'बबीता भाभी' का हुआ था ब्रेकअप, सालों बाद छलका दर्द!

Tridha Choudhary Breakup: त्रिधा चौधरी टीवी इंडस्ट्री से लेकर भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में भी काफी बेहतरीन काम कर चुकी है। लेकिन उनका सबसे ज्यादा लोकप्रियता प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम से मिली। जिसमें उन्होंने बबीता भाभी का किरदार निभाया। वेब सीरीज में अभिनेत्री ने बॉबी देओल के साथ कई इंटीमेट सीन भी दिए। लेकिन यही इंटिमेट सींस उनके ब्रेकअप की वजह बन गए। हाल ही में इस पर एक्ट्रेस ने बात की है और बताया है कि किस तरीके से इन सीन्स के कारण उनका ब्रेकअप हो गया था।

Tridha Choudhary

इंटीमेट सीन पर त्रिधा ने खोला ब्रेकअप का राज

Alphatalks Podcast के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान त्रिधा चौधरी ने इस पर कहा कि "जब मैं आश्रम में काम कर रही थी तो मेरे बॉयफ्रेंड ने मार्क्स से कई सारे सीन बदलवाए थे। शूटिंग के समय मेरा एक्स बॉयफ्रेंड प्रकाश झा कर के पास में गया और उसने मेरे कई सारे सीन्स को दोबारा लिखवाया और बदलवा दिया। उसने सर को कहा कि मैं इस लड़की से शादी करने जा रहा हूं तो ऐसे सीन मत रखो।"

त्रिधा चौधरी ने इस पर आगे बातचीत करते हुए बताया कि "सीरीज में इतनी ज्यादा बोल्ड सीन नहीं थे, जितनी ज्यादा बातें बनाई गई थी। सीरीज के बाद में हमारा ब्रेकअप भी हो गया था। लेकिन जिंदगी किसी के लिए रुकती नहीं है। बस इसी बात का दुख है कि मेरी जिंदगी के डार्क फेज में वह मेरे साथ में नहीं था। लेकिन इंटीमेट सीन रोल के डिमांड के हिसाब से ही होते हैं और इसका असर जिंदगी से कोई भी लेना-देना नहीं रहता है।"

कैसे किया गया था इंटीमेट सीन शूट?

एक दूसरे पॉडकास्ट के दौरान त्रिधा चौधरी ने बॉबी देओल के साथ अपने इंटिमेट सीन्स को लेकर बात की थी। जब उनसे सवाल किया गया कि इंटीमेट सीन के वक्त कितने लोग वहां पर मौजूद थे तो इस पर अभिनेत्री हंस पड़ी। उन्होंने कहा कि "पर्दे पर आपको दिखा होगा कि दो लोग एक दूसरे को अपनी बाहों में लिए हुए हैं। एक दूसरे को Kiss भी कर रहे हैं। लेकिन असल जिंदगी में मैं पर्दे के पीछे बहुत ज्यादा मस्ती कर रही होती थी। मैं डेनिम में हुआ करती थी और गाजर का हलवा खा रही हुआ करती थी। इसीलिए सेन की पूरी शूटिंग बहुत मस्ती में होती थी।"

त्रिधा चौधरी ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "अब वक्त काफी बदल चुका है। अभिनेत्री के तौर पर मेरे पास में राइट्स है कि मैं अपने डायरेक्टर और को एक्टर से बात कर पाऊं। अगर किसिंग सीन है तो सिर्फ Kiss ही होनी चाहिए। अगर दो लोग एक दूसरे को पकड़े हुए हैं। तो उससे आगे नहीं जाना चाहिए। अगर कहीं भी लिमिट क्रॉस हो जाते हैं तो तुरंत कट बोल दिया जाना चाहिए। अगर दोनों लोगों की समझ अच्छी है तो इंटीमेट सीन इतना ज्यादा मुश्किल नहीं होता।"

Read more about: tridha choudhury bobby deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X