बॉबी देओल के साथ कमरतोड़ रोमांस करने के बाद अब रणवीर सिंह साथ, आश्रम की हसीना ने बताई दिल की बात

Tridha Chaudhary On Ranveer Singh: कई अभिनेता और अभिनेत्रियां अब उन कहानियों का हिस्सा बनना चाहते हैं जो दर्शकों के दिलों को छू सकें और लंबे समय तक याद रखी जाएं। हाल ही में त्रिधा चौधरी ने आईएनएस से बात करते हुए अपनी खास इच्छा जाहिर की।

Tridha Chaudhary On Ranveer Singh

त्रिधा चौधरी ने रणवीर सिंह संग काम करने की इच्छा जाहिर की। हाल ही में एक बातचीत के दौरान त्रिधा ने बताया कि वह भविष्य में किसी बड़ी पौराणिक या ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा बनना चाहती हैं। खास तौर पर उन्होंने लेखक अमीष त्रिपाठी की चर्चित किताब शिवा ट्रिलॉजी पर आधारित फिल्म में काम करने की इच्छा जताई।

अभिनेत्री ने कहा कि अगर उन्हें इस प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका मिलता है, तो यह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा होगा। त्रिधा ने बातचीत में बताया कि हाल ही में उन्हें यह खबर सुनने को मिली कि रणवीर सिंह ने 'शिवा ट्रिलॉजी' के फिल्मी अधिकार खरीद लिए हैं। बता दें कि ये बात सच नहीं है। अमीष त्रिपाठी ने साफ किया था कि रणवीर सिंह ने किताब के राइट्स नहीं खरीदे हैं।

यह सुनकर वह काफी उत्साहित हो गईं। उन्होंने कहा कि वह रणवीर सिंह की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और उनके अभिनय से बेहद प्रभावित हैं। त्रिधा के मुताबिक, रणवीर जिस जुनून और ऊर्जा के साथ हर किरदार को निभाते हैं, वह उन्हें काफी प्रेरित करता है।

बातचीत के दौरान त्रिधा चौधरी ने अभिनय को लेकर अपनी सोच भी खुलकर साझा की। उन्होंने कहा कि उनके लिए सिर्फ खूबसूरत दिखना या ग्लैमरस किरदार निभाना ज्यादा मायने नहीं रखता। उनके अनुसार, एक कलाकार की असली पहचान उसके अभिनय और किरदार को जीवंत बनाने की क्षमता से होती है। अगर अभिनेता सिर्फ स्क्रीन पर अच्छा दिखे लेकिन अपने किरदार की भावनाओं को दर्शकों तक न पहुंचा पाए, तो दर्शक उससे जुड़ नहीं पाते।

अभिनेत्री ने आगे कहा कि उन्हें दर्शकों और क्रिटिक्स से अभिनय की तारीफ मिलना सबसे ज्यादा खुशी देता है। उनके लिए वही सफलता मायने रखती है, जब लोग यह महसूस करें कि उन्होंने अपने किरदार के साथ पूरी ईमानदारी से न्याय किया है। त्रिधा ने कहा कि वह आगे भी ऐसे ही रोल चुनना चाहती हैं, जिनमें सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि भावनाओं और अभिनय की गहराई भी हो।

त्रिधा चौधरी ने कई बार कहा है कि वो सिर्फ ग्लैमरस रोल्स नहीं बल्कि कुछ अच्छे किरदार अदा करना चाहती हैं। त्रिधा ने टीवी सीरियल्स से लेकर ओटीटी तक अपनी धाक जमाई। एक्ट्रेस को वेब सीरीज 'आश्रम' से पहचान मिली थी।

'आश्रम' में त्रिधा चौधरी ने अहम किरदार अदा किया था। इस लोकप्रिय सीरीज में वो बॉबी देओल के साथ नजर आई थीं। आश्रम में बबीता के किरदार से त्रिधा को खूब पॉपुलैरिटी मिली थी।

Read more about: ranveer singh bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X