श्रीदेवी और शशि कपूर न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में दी जाएगी श्रद्धांजली, DETAILS
ऑस्कर अवार्ड 2018 में बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता शशि कपूर और एक्ट्रेस श्रीदेवी को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई।अब न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में शशि कपूर और श्रीदेवी को सम्मानित किया जाएगा।फिल्म फेस्टिवल में शशि कपूर 'शेक्सपियर वल्लाह' और 'हीट एंड डस्ट' जैसी फिल्में को दिखाया जाएगा।
श्रीदेवी की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश को दिखाकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। आपको बता दें कि इंग्लिश विंग्लिश न्यूयॉर्क पृष्ठभूमि पर बनी है।
आपको बता दें कि श्रीदेवी की बाथटब में दुर्घटनावश डूब जाने से 24 फरवरी 2018 को मृत्यु हो गई तो वहीं सीनियर एक्टर शशि कपूर का 4 दिसंबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। दोनों ही बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन स्टार्स में से एक माने जाते हैं।

वहीं अगर न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल की बात करें तो न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 7 मई से मराठी फिल्म न्यूड से शुरु होगी। न्यूड रवि जाधव के निर्देशन में बनी एक मराठी फिल्म है। फिल्म की कहानी एक अकेली मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आर्ट स्कूल में न्यूड मॉडल के रूप में काम करती है, लेकिन वह इस पहचान को छिपाकर रखती है।
वहीं फिल्म फेस्टिवल का समापन हंसल मेहता की फिल्म ओमेर्टा से होगा जिसमें राजकुमार राव आतंकवादी अहमद उमर सईद की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 20 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











