लता मंगेशकर को हर एक्टर ने यूं दी आखिरी विदाई : आज स्वर्ग उनकी आवाज़ से जगमगाएगा, बेहद भावुक ट्वीट्स

भारतीय सिनेमा के लिए आज सबसे बड़ी क्षति है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर, 6 फरवरी की सुबह, दुनिया को अलविदा कह गईं। उनके निधन पर जहां देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक है वहीं उनकी अंतिम विदाई पर राजकीय सम्मान के साथ की गई। लता जी के अंतिम संस्कार पर पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा।

अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरूख खान, आमिर खान से लेकर रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली सहित हर नाम, हर चेहरा उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए मौजूद था।

tributes-keep-pouring-in-as-lata-mangeshkar-rests-in-peace-every-actor-pays-their-heartfelt-tribut

वहीं जो सितारे, लता जी के आखिरी दर्शन नहीं कर पाए उन्होंने सोशल मीडिया पर लता जी को आखिरी विदाई दी। इनमें हर पीढ़ी के एक्टर्स शामिल थे। जहां नई पीढ़ी के एक्टर्स उनके लिए कुछ लिख नहीं पाए वहीं जिनका बचपन, लता जी के गानों के सहारे गुज़रा, उन्होंने यादों का पिटारा खोल दिया। पूरे बॉलीवुड ने भावुक होकर लता जी को विदा किया है जो लता जी के लिए उनके आखिरी संदेश में साफ दिखा।

लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि

लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि

दीयी मिर्ज़ा ने लता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा - लता जी की आवाज़, हमेशा भारत की आवाज़ रहेगी। हमारे भारत की स्वर कोकिला, हमारी भारत रत्न, हमेशा शान से आराम करें। ओम शांति।

छोटों को प्यार और अपनापन दिया

छोटों को प्यार और अपनापन दिया

प्रियंका चोपड़ा ने लता जी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा - आपका संगीत कभी नहीं खत्‌म होगा। ओम शांति। वहीं माधुरी दीक्षित ने ट्वीट करते हुए लिखा - वो आवाज़ जो भारतीय संगीत की परिभाषा है, उनके जाने से बेहद दुखी हूं। मेरे लिए सम्मान की बात थी आपका प्यार और अपनापन पाना। आप कभी नहीं भुलाई जा पाएंगी।

कपिल शर्मा की खूबसूरत याद

कपिल शर्मा की खूबसूरत याद

कपिल शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा - अलविदा लता दीदी। आपके साथ मुलाकातें और आपकी प्यारी बातें हमेशा याद रहेंगी। आने वाली बहुत सारी पीढ़ियां आपके गानों से बहुत कुछ सीखती रहेंगी। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी।

हमारी राष्ट्रीय धरोहर लता जी

हमारी राष्ट्रीय धरोहर लता जी

शबाना आज़मी ने ट्वीट करते हुए लिखा - लता जी, हमारी राष्ट्रीय धरोहर अब नहीं रहीं। उनकी आवाज़ हमारी ज़िंदगी रोशन करती है, जब हम दुखी होते हैं, हमें ढ़ाढ़स बंधाती है, जब हम टूटे होते हैं तो हमें शक्ति देती हैं। धन्यवाद लता जी, ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे। वहींफराह खान ने ट्वीट करते हुए लिखा - लेजेंड हमेशा अमर रहते हैं। अपने गीतों के लिए धन्यवाद लता जी।

अजय देवगन ने किया याद

अजय देवगन ने किया याद

अजय देवगन ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा - हमेशा के लिए एक आईकॉन। मैं हमेशा उनकी छोड़ी गई धरोहर को विरासत के तौर पर संभाल कर रखूंगा। हम कितने भाग्यशाली हैं कि लता जी के गाने सुनकर बड़े हुए हैं। ओम शांति। मंगेशकर परिवार के साथ मेरी पूरी संवेदनाएं।

अक्षय कुमार ने ज़ाहिर की संवेदनाएं

अक्षय कुमार ने ज़ाहिर की संवेदनाएं

अक्षय कुमार ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा - मेरी आवाज़ ही पहचान है, गर याद रहे। और कोई ऐसी आवाज़ भूल कैसे सकता है। लता जी के निधन की खबर से बहुत क्षुब्ध हूं। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। मंगेशकर परिवार के साथ मेरी सारी संवेदनाएं।

सोनू सूद का नमन

सोनू सूद का नमन

वहीं सोनू सूद ने लता मंगेशकर की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - और वो हमेशा के लिए जीती रहेंगी।

नई पीढ़ी के एक्टर्स का आखिरी सलाम

नई पीढ़ी के एक्टर्स का आखिरी सलाम

भूमि पेडनेकर ने ट्वीट करते हुए लिखा - आज हमारे लिए बहुत दुखी दिन है और हमने बहुत कुछ खो दिया है। मैम आपकी धरोहर हमेशा हमारे साथ रहेंगी। लता जी के परिवार और फैन्स के प्रति मेरी सारी संवेदनाएं हैं। ओम शांति। वहीं सारा अली खान, अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट ने भी लता जी को श्रद्धांजलि दी।

आयुष्मान खुराना ने खोला यादों का पिटारा

आयुष्मान खुराना ने खोला यादों का पिटारा

आयुष्मान खुराना ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा - लता जी का जाना इस देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं हमेशा से उनके गाने सुनकर ही बड़ा हुआ हूं क्योंकि वो मेरी दादी की सबसे पसंदीदा गायिका थीं। इसलिए उनका जाना मेरे लिए यादों का एक पिटारा खोल गया। लता दी हमेशा से भारत का गौरव थीं और रहेंगी। उनका नाम, भारतीय सिनेमा के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। ये केवल एक युग नहीं बल्कि कई युगों की समाप्ति है। वहीं राजकुमार राव ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा - आज सुरों की दुनिया ने एक बहुत महत्त्वपूर्ण सुर खो दिया है। अभिषेक बच्चन ने भी लता जी को याद करते हुए लिखा - आज हमने सबसे महान को खोया है। हम सभी के दिल टूटे हुए हैं और कहने को कुछ नहीं है। कोई ऐसा गया है जिसकी भरपाई नहीं की जा पाएगी। लता जी आप शांति में रहें। अपनी आवाज़, टैलेंट और प्यार से हम सबकी ज़िंदगी संवारने के लिए धन्यवाद। हम सबका सौभाग्य है कि हमने वो जीवन देखा है जहां लता मंगेशकर रहा करती थीं।

आप हमेशा साथ रहेंगी

आप हमेशा साथ रहेंगी

दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लता जी को याद किया। स्वरा भास्कर ने उन्हें याद करते हुए लिखा - लता मंगेशकर जी आपकी आत्मा को शांति मिले। आप हमेशा हमारी रोड ट्रिप पर, परिवार की अंताक्षरी में, स्कूल के फंक्शन में, दोस्तों के साथ में, अकेली शामों में साथ रहेंगी। धन्यवाद, हमारी ज़िंदगी में आने के लिए। वहीं शिल्पा शेट्टी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा - आज एक महान को फिर विदा किया है। हमारी पीढ़ियां लता मंगेशकर को यूं ही गाते हुए याद रखेंगी। देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वहीं अनुष्का शर्मा ने एक भावुक श्रद्धांजलि देते हुए लिखा - भगवान हमसे सबसे प्यारी आवाज़ में बात करते हैं। आज स्वर कोकिला ने अपना शरीर छोड़ा है लेकिन उनकी आवाज़ हमेशा के लिए अमर हो चुकी है। वो अपने संगीत के साथ हमारे दिलों में बसेंगी। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।

लग जा गले कि फिर ये हसीं रात हो ना हो

लग जा गले कि फिर ये हसीं रात हो ना हो

अनिल कपूर ने लता जी की याद में लिखा - आज दिल टूट गया है लेकिन इस महान आत्मा को जानना और उनसे स्नेह मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, इसका ऋणी हूं। लता जी की दिल में ऐसी जगह है जो कोई नहीं ले सकता है, उन्होंने सबकी ज़िंदगी को इस तरह छुआ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और वो अब स्वर्ग को अपने सुरों से जगमगाएंगी। रवीना टंडन ने लता जी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा - आज बहुत बड़ी क्षति का दिन है। मैं उन चंद खास लोगों में से हू्ं जो सौभाग्यशाली हैं कि उनके डेब्यू में ही लता जी उनकी आवाज़ बन गईं। आप हमारे दिल में हमेशा रहेंगी। करण जौहर ने लता जी के लिए एक भावुक नोट लिखते हुए कहा - आज स्वर्ग के लिए बहुत अच्छा दिन है क्योंकि वहां एक अलौकिक आवाज़ पहुंच चुकी हैं। मैं लता जी के गाने सुनकर बड़ा हुआ हूं। मैं जानता हूं कि उनकी आवाज़ ही पहचान है और उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत अमूल्य धरोहर छोड़ी है। और आज मेरे फेवरिट गाने के बोल शायद बहुत सच्चे लग रहे हैं - लग जा गले कि फिर ये हसीं रात हो ना हो, शायद फिर इस जनम में मुलाकात हो ना हो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X