15 जनवरी को रिलीज़ हो रही है काजोल - रेणुका शहाणे की फिल्म त्रिभंग, देखिए पहली झलक
काजोल, तन्वी आज़मी और मिथिला पालकर स्टारर फिल्म त्रिभंग, 15 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो रही है। फिल्म को डायरेक्ट किया है रेणुका शहाणे ने और ये फिल्म उनका हिंदी डेब्यू होगा। रेणुका शहाणे इससे पहले, कई हिंदी और मराठी फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं।

त्रिभंग, एक ऐसे परिवार का कहानी है जिसमें सिर्फ तीन औरतें हैं और तीनों अलग अलग जेनरेशन से है। फिल्म को अजय देवगन के साथ प्रोड्यूस किया है सिद्घार्थ पी मल्होत्रा ने जिन्होंने रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी को - प्रोड्यूस की थी।
रेणुका शहाणे मराठी फिल्मों का एक सशक्त नाम हैं। 9 साल पहले उन्होंने पल्लवी जोशी और जैकी श्रॉफ के साथ अपना मराठी डेब्यू किया था रीता नाम की फिल्म के साथ।


Click it and Unblock the Notifications











