Trending Video: अपनी से आधी उम्र की लड़की के साथ आदमी ने किया इस तरह का डांस, लोग बोले- पेंशन पाने की उम्र में

Trending Video: सोशल मीडिया पर आए दिनों डांस वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। कभी कोई बॉलीवुड गानों पर डांस करता नजर आता है। तो कभी कोई हरियाणवी गानों पर डांस करना पसंद करता है। सोशल मीडिया पर ना कोई रोक टोक होती है और ना ही यूजर्स को कोई कंपटीशन जीतना होता है। ऐसे में लोग अपने मन मुताबिक का डांस करते नजर आते हैं और खुलकर डांस एंजॉय करते हैं। बता दें कि ऐसा ही एक अतरंगी वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसे देख लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं।
बूढ़े आदमी ने अपने से आधी उम्र की लड़की के साथ किया डांस
वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं। जी हां, इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बूढ़ा शख्स कम उम्र की लड़की के साथ बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर गाने 'तूने पहली नजर में सनम मेरे दिल को चुराया' पर डांस करता और रोमांस करता नजर आ रहा है। कुर्ता पायजामा पहने इस शख्स की उम्र लड़की से दो गुना ज्यादा दिख रही है वहीं लड़की भी साड़ी पहने नजर आ रही है जो शख्स को देख मुस्कुराने लगती है। दोनों के बीच की ऐसी गजब केमिस्ट्री देख लोगों का तो दिमाग ही घूम गया है।
यूजर का वीडियो देख लोगों ने किए यूं कमेंट्स
बता दें कि इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-पेंशन पाने की उम्र में दादा को रोमांस सूझ रहा है तो वहीं दूसरे ने लिखा हद ही हो गई है आज कल की लड़कियों को क्या हो गया है। वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- चाचा थोड़ा उम्र का तो लिहाज रखो। आपको बता दें कि इस वीडियो पर 1.2 मिलियन व्यूज आ गए हैं। 20 हजार से ज्यादा लाइक और 20 हजार कमेंट आए हैं। बता दें कि चाचा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











