कार्तिक आर्यन बने रूह बाबा, विकी - रणवीर का फिल्मफेयर, केआरके गिरफ्तार: इस हफ्ते के ट्रेंडिंग सितारे

बॉलीवुड में इस हफ्ते कई सितारे चर्चा में रहे। जहां रणवीर सिंह और विकी कौशल, फिल्मफेयर अवार्ड्स जीतने की वजह से चर्चा में रहे वहीं दूसरी तरफ, अक्षय कुमार अपनी फिल्म कटपुतली की रिलीज़ के बाद चर्चा में रहे। आमिर खान अभी भी अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद सुर्खियां बटोर रहे हैं।

फिल्मफेयर अवार्ड्स 2022 की शाम सितारों से सजी रही। वरूण धवन, विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, कृति सैनन, विकी कौशल, कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, आप बस सितारे का नाम लीजिए और वो फिल्मफेयर अवार्ड्स 2022 की चमचमाती शाम में मौजूद था। इस शाम को होस्ट किया रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने जिनके ब्रोमांस ने सबका दिल जीत लिया। इस साल के बेस्ट एक्टर रहे रणवीर सिंह और विकी कौशल वहीं बेस्ट एक्ट्रेस रहीं विद्या बालन और कृति सैनन।

trending-stars-ranveer-singh-vicky-kaushal-filmfare-best-actors-kartik-aaryan-allu-arjun-remain-idol

इसके अलावा, खुद को फिल्म समीक्षक बताने वाले एक्टर कमाल आर खान को पुलिस ने भारत लौटते ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं कार्तिक आर्यन और अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता में अलग तरह का इजाफा हुआ। देखिए इस हफ्ते कौन से स्टार्स ट्रेंड में रहे।

विवादों में फिर आई अक्षय कुमार की फिल्म

विवादों में फिर आई अक्षय कुमार की फिल्म

राम सेतु फिलहाल विवादों को लेकर चर्चा में आ गई है। इस फिल्म को लेकर अक्षय कुमार भी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अक्षय कुमार समेत फिल्म से जुड़े 8 लोगों को कानूनी नोटिस जारी किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म में राम सेतु के मुद्दे को गलत तरीके से पेश किया गया है। इसकी जानकारी भाजपा नेता ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से दी। उन्होंने लिखा, "मुंबई के सिनेमा या फिर (सिन-ए-मा) वालों को गलत तरीके से चीजें दिखाने की आदत है। इसीलिए मैंने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स के बारे में बताने के लिए वकील सत्य सभरवाल के जरिए अक्षय कुमार (भाटिया) और 8 लोगों को नोटिस भेजा है।"

निर्मल बाबा की भक्त बनीं जैकलीन

निर्मल बाबा की भक्त बनीं जैकलीन

जैकलीन फर्नांडिस दिल्ली के गुरुजी निर्मल सिंह की अनुयायी बन गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार निर्मल बाबा को कई मशहूर हस्तियां फॉलो करते हैं। जैकलीन पिछले दिनों छतरपुर गई थीं और निर्मल बाबा द्वारा बनाए गए शिव मंदिर में दर्शन करने भी गई थीं। जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों गुरुजी निर्मल सिंह का ब्रेसलेट भी पहनती हैं और दिन में एक बार उनका नाम भी जरूर जपती हैं। ऐसा लगता है कि जैकलीन फर्नांडिस अब अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से परेशान होकर शांति की तलाश कर रही हैं।

कमाल आर खान हुए गिरफ्तार

कमाल आर खान हुए गिरफ्तार

फिल्म समीक्षक और एक्टर कमाल खान फिर सुर्खियों में हैं। केआरके को मुंबई एयरपोर्ट से पुलिस ने अरेस्ट किया है। हमेशा अपने ट्वीट की वजह से विवादों में रहने वाले केआरके के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। दरअसल, कमाल खान 2020 में किए गए एक ट्वीट की वजह से मुश्किल में फंस गए। उनके खिलाफ शिकायत युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने की थी।

पुष्पा वाले गणपति

पुष्पा वाले गणपति

गणपति एक ऐसा त्योहार है जिसे जनता के बीच पूरे उत्साह और लगन के साथ मनाया जाता है। इस मौके लोग ढोल नगाड़ों के साथ बप्पा का स्वागत करते हैं लेकिन इस बार बप्पा को घर लाने एक्साइमेंट एक अलग ही लेवल पर दिखीं है, जब पुष्पा राज स्टाइल में बप्पा की मुर्तियों ने की एंट्री। कुछ जगाहों पर भगवान गणेश की मूर्तियों को फेमस पुष्प राज स्टाइल में विराजमान देखा गया। कहा जा सकता है कि ये अल्लू अर्जुन की दीवानगी और स्टारडम का जीता जागता उदाहरण है जो फिल्म की रिलीज के इतने लंबे समय बाद भी खत्म होता नही दिख रहा हैं और स्टार की प्रसिद्धि के नए उधारण पेश कर रहा है।

ऋतिक रोशन का ट्रांसफॉर्मेशन

ऋतिक रोशन का ट्रांसफॉर्मेशन

ऋतिक रोशन ने अपनी आने वाली फिल्म 'फाइटर' के लिए किए जा रहे अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बात की। इस फिल्म में ऋतिक रोशन एक्शन अवतार में दिखाई देने वाले हैं। इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं फाइटर में अपनी भूमिका की तैयारी कर रहा हूं, जो मेरी अगली फिल्म है। यह लगभग 12 हफ्ते का ट्रांसफॉर्मेशन है, जिसका मैं हमेशा पालन करता हूं। इसलिए 9 नवंबर को, मैं जो दिखता हूं उससे ज्यादा दुबला दिखना चाहिए।"

ट्वीट की माफी और फिर डिलीट

ट्वीट की माफी और फिर डिलीट

आमिर खान खुद सोशल मीडिया पर नहीं है, लेकिन वो अपनी बातें अपने प्रोडक्शन हाउस के अकाउंट से फैंस के साथ शेयर करते हैं। हाल ही में आमिर खान प्रोडक्शंस के सोशल मीडिया पर एक क्लिप शेयर किया गया, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। इस ऑडियो क्लिप में आमिर खान अपने विवादित बयानों को लेकर लोगों से माफी मांग रहे हैं। लेकिन बड़ी बात है कि कुछ ही घंटों के बाद इस ट्विट को डिलीट कर दिया गया।

भूल भुलैया कॉमिक्स

भूल भुलैया कॉमिक्स

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 को कॉमिक्स में बदल दिया गया है और इसका नाम रूह बाबा की भूल भुलैया रखा गया है। कार्तिक आर्यन ने अपने प्रशंसकों के साथ इस खुशखबरी को साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया जहां उन्होंने भूल भुलैया 2 के चरित्र की वापसी की घोषणा की। उन्होंने कॉमिक बुक संग्रह का एक पोस्टर भी साझा किया जिसमें मंजुलिका के लोकप्रिय भूत के साथ रूह बाबा का कैरेक्टर दिखाया गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X