..................... trending films of the week salman khan bajrangi bhaijaan 2 kartik aaryan freddy | इस हफ्ते की ट्रेंडिंग फिल्में बजरंगी भाईजान 2, कार्तिक आर्यन फ्रेडी, कंगना रनौत इमरजेंसी - Hindi Filmibeat

सलमान खान बनेंगे पवन पुत्र भाईजान, अगली फिल्म रिलीज़ नहीं करना चाहते कार्तिक - इस हफ्ते की ट्रेंडिंग फिल्में

इस हफ्ते बॉलीवुड में कार्तिक आर्यन और उनकी आने वाली फिल्में काफी चर्चा में रहीं। कार्तिक की आने वाली फिल्म शहज़ादा, फ्रेडी और कबीर खान के साथ एक फिल्म की चर्चा रही और इन तीनों ही फिल्मों से जुड़ी अपडेट भी बाहर आती रही।

वहीं सलमान खान अपनी अगली फिल्म क्या चुनेंगे इसके बारे में भी चर्चा सुनाई दी तो बजरंगी भाईजान सीक्वल पर भी अपडेट बाहर आया। कुछ फिल्में इसलिए ट्रेंड में रहीं क्योंकि उनका अनाउंसमेंट भले ही ना हुआ हो लेकिन फिल्म की डीटेल्स बाहर आ गईं।

trending-films-of-the-week-salman-khan-bajrangi-bhaijaan-2-kartik-aaryan-freddy-kangana-ranaut-emerg

इमरान हाशमी की अगली फिल्म एक्सेल इंटरटेनमेंट के साथ मानी जी रही है और कहा जा रहा है कि इस फिल्म का नाम है ग्राउंड ज़ीरो। यदि ये रिपोर्ट सही हैं, तो इमरान को एक भारतीय सेना अधिकारी की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है और उन्हें एक खतरनाक मिशन दिया गया है जिसके लिए उन्हें कश्मीर जाने और एक संवेदनशील स्थिति की देखभाल करने की आवश्यकता है।

फटाफट जानिए इस हफ्ते किन किन बड़ी फिल्मों से आए बड़े अपडेट।

शहज़ादा में अल्लू अर्जुन

शहज़ादा में अल्लू अर्जुन

कार्तिक आर्यन की फिल्म शहज़ादा को लेकर कई अपडेट्स सामने आ रहे हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसको जानने के बाद फैंस की उम्मीदें बढ़ जाएंगी। खबर है इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा अल्लू अर्जुन भी नजर आएंगे जो कि एक शानदार कैमियो करेंगे। गौरतलब है कि तेलुगु फिल्म अला वैकुंठपुरमुलु की आधिकारिक रीमेक है। हालांकि कार्तिक आर्यन ने इसका खंडन किया और बताया नहीं, इसमें कोई कैमियो नहीं है। हां, इसके बारे में है। अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।"

अगली फिल्म की तैयारी

अगली फिल्म की तैयारी

अब तक कार्तिक आर्यन ने केवल हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्में की हैं और उन्होंने अपने करियर में कोई इंटेंस या ड्रामा नहीं किया है। लेकिन कबीर खान की इस फिल्म के साथ कार्तिक आर्यन अपने करियर की दिशा पूरी तरह से बदल सकते हैं। कार्तिक आर्यन को इस फिल्म के लिए काफी मेहनत करनी होगी। उनके लिए अभी से LA से एक्शन आर्टिस्ट बुलाए जा रहे हैं। कबीर खान की इस फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं किया गया है लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म कार्तिक आर्यन की पूरी छवि पलट कर रख देगी।

अगली फ्रे़डी नहीं करना चाहते रिलीज़

अगली फ्रे़डी नहीं करना चाहते रिलीज़

कार्तिक आर्यन के पास इस समय फिल्मों की लाइन लगी हुई है और अब वो अपनी अगली फिल्म फ्रेडी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। फ्रेडी में कार्तिक आर्यन के अपोज़िट अलाया फर्नीचरवाला दिखाई देंगी और ये एक डार्क रोमांटिक थ्रिलर है। फिल्म को प्रोड्यूस किया है एकता कपूर और NH स्टूडियो ने। इसे डायरेक्ट किया है शशांक घोष ने। कार्तिक आर्यन का मानना है कि फ्रेडी बहुत ही सीमित दर्शक वर्ग वाली फिल्म है और इसे थिएटर में रिलीज़ करना घाटे का सौदा हो सकता है। इसलिए कार्तिक आर्यन चाहते हैं कि फिल्म सीधा ओटीटी पर ही रिलीज़ हो।

लाईगर

लाईगर

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की पैन इंडिया फिल्म, लाइगर का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर अब जारी कर दिया गया और यह लोगों की अपेक्षा से कहीं ज्यादा बड़ा और रोमांचक है। फिल्म में एक्टर को एक पेशेवर MMA फाइटर के रूप में पेश किया गया। ट्रेलर में एक्शन से लेकर रोमांस तक का डोज होने के साथ ही, दिल को छू लेने वाले म्यूजिकल स्कोर और जबरदस्त ड्रामा है। दर्शक इस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनीं इस फिल्म में राम्या कृष्णन और माइक टायसन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

मानुषि छिल्लर की अगली फिल्म

मानुषि छिल्लर की अगली फिल्म

तेहरान में जॉन अब्राहम के साथ दिखेंगी पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, जो अब फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर चुकी हैं। सच्ची घटनाओं पर आधारित, तेहरान घोषणा के बाद से ही काफी सुर्खियां बटोर रहा है। बेक माई केक फिल्म्स के सहयोग से एक मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन, तेहरान का निर्देशन अरुण गोपालन ने किया है। इसे रितेश शाह और आशीष प्रकाश वर्मा ने लिखा है। जबकि दिनेश विजान, शोभना यादव और संदीप लेज़ेल द्वारा निर्मित किया गया है।

बजरंगी भाईजान 2

बजरंगी भाईजान 2

केवी विजयेंद्र प्रसाद अब बजरंगी भाईजान का सीक्वल लिख रहे हैं। उन्होंने एक चैनल से बात करते हुए बताया कि इस बार फिल्म फिल्म कम से कम 10 साल का लीप लेगी। फिल्म का नाम होगा पवन पुत्र भाईजान। बजरंगी भाईजान 2 वहां से नहीं शुरू होगी जहां पर बजरंगी भाईजान खत्म हुई थी। जिन्हें याद ना हो, उन्हें याद दिला दें कि बजरंगी भाईजान का अंत, मुन्नी के बोलने पर हुआ था। पूरी फिल्म में एक मूक लड़की बनी मुन्नी जब अंत में बॉर्डर पर सलमान खान से दूर होने लगती है तो उन्हें मामा कह कर बुलाती है।

इमरजेंसी के जेपी नारायण

इमरजेंसी के जेपी नारायण

इमरजेंसी नाम की फिल्म में Kangana Ranaut पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi का किरदार निभाती दिखाई देंगी जिसका लुक कुछ दिन पहले रिलीज किया गया था। वहीं इस फिल्म से अब Anupam Kher का भी लुक सामने आया है। वो JP Narayan के रोल में नजर आएंगे। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत बहुप्रतीक्षित फिल्म इमरजेंसी का टीज़र बीते दिनों रिलीज हुआ।

केसरिया केमिस्ट्री

केसरिया केमिस्ट्री

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' के गाने ''केसरिया'' का फैन्स तब से इंतज़ार कर रहे थे जब से इस गाने की पहली झलक आई थी। अब ये पूरा गाना रिलीज़ हो गया है। ''केसरिया'' गाना रिलीज़ के साथ ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को वाराणसी के गंगा घाट पर बड़ी खूबसूरती से फिल्माया गया है। गाने में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की केमिस्ट्री भी शानदार लग रही है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पोस्टपोन

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पोस्टपोन

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, 10 फरवरी 2023 में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन अब ये फिल्म पोस्टपोन हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग अगस्त में होने वाली थी लेकिन अब करण जौहर, आलिया भट्ट की डिलीवरी के बाद फिल्म की शूटिंग करने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग में देरी होने की वजह से ज़ाहिर है फिल्म की रिलीज़ डेट भी आगे कर दी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग फरवरी तक नहीं हो पाएगी। लेकिन, बेबी को जन्म देने के बाद आलिया भट्ट सबसे पहले 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की ही शूटिंग पूरी करेंगी।

पठान की वापसी

पठान की वापसी

पठान में शाहरूख खान बिल्कुल अलग लुक में नज़र आएंगे। अब शाहरूख के ट्रेनर ने इस बारे में एक इंटरव्यू में बताया कि शाहरुख खान ने पठान के लिए ऐसी बॉडी बनाने में 2 साल तक लगातार मेहनत की है और कई कठिनाइयों का सामना किया है। शाहरूख के ट्रेनर सुशांत सावंत ने कहा कि "चूंकि पठान में उनका लुक बहुत अलग है, इसलिए शाहरुख ने भारी वजन उठाना शुरू कर दिया। पहले, हम बहुत सारे सर्किट ट्रेनिंग और कार्डियो वर्कआउट करते थे, लेकिन अब हमने और अधिक स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को शामिल किया है - जिससे उन्हें बेहतर और बड़ा दिखने में मदद मिली। आप स्क्रीन पर जो कसी हुई काया देखते हैं उसे बनाने में हमें दो साल लगे। उनका फ्रेम और लुक पूरी तरह से बदल गया है।"

रामायण का शुभ आरंभ

रामायण का शुभ आरंभ

रणबीर कपूर शमशेरा की रिलीज़ के बाद अब उनकी अगली फिल्म की डीटेल्स भी बाहर आ चुकी हैं। बात हो रही है रणबीर कपूर की अगली फिल्म की जिसमें वो भगवान श्रीराम के किरदार में होंगे। दरअसल, प्रोड्यूसर मधु मंटेना की Mytho Verse का पहला पार्ट होगा सतयुग जिसमें रामायण बनेगी। इस फिल्म में जहां श्रीराम के किरदार में दिखाई देंगे रणबीर कपूर वहीं रावण के किरदार में दिखाई देंगे ऋतिक रोशन। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं नितेश तिवारी। नितेश तिवारी, इस समय वरूण धवन और जान्हवी कपूर के साथ एक हल्की फुल्की फिल्म बवाल की शूटिंग कर रहे हैं जिसके बाद वो रामायण की शुरूआत करेंगे। फिल्म 2023 के मध्य में फ्लोर पर चली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X