Trending Films: शाहरूख खान की जवान में फ्री काम करेंगे ये एक्टर, कंगना रनौत बनीं मैडम से सर, रक्षाबंधन Vs लाल

इस हफ्ते कई बड़ी फिल्में ट्रेंड होती रहींइस हफ्ते बॉलीवुड में दो फिल्में चर्चा में रहीं - लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन। दोनों ही फिल्में 11 अगस्त को रिलीज़ होने जा रही हैं और एक दूसरे के साथ क्लैश करेंगी। आमिर खान लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन से पहले, फिल्म की स्क्रीनिंग, बड़े स्टार्स के लिए करवाना शुरू कर चुके हैं।

दूसरी तरफ, अक्षय कुमार, ज़ोर शोर से और हर तरीके से रक्षाबंधन का प्रमोशन शुरू कर चुके हैं। दोनों फिल्मों का क्लैश देखने के लिए दर्शक भी काफी उत्साहित हैं।

trending-films-kangana-ranaut-emergency-shahrukh-khan-jawaan-akshay-kumar-rakshabandhan

लाल सिंह चड्ढा एक ऐसे बच्चे की कहानी है जिसे दौड़ने में खुशी मिलती है। दौड़ने का उसका जुनून उसे जीवन के सबसे प्रभावशाली स्थानों में से एक पर ले जाता है और उन्हें अपना असली स्वरूप खोजने में मदद करता है। उसकी कहानी अहम भारतीय ऐतिहासिक घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। ये फिल्म फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल रीमेक है। लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के साथ साउथ के सुपरस्टार नागा चैतन्य धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' में नागा आमिर खान के दोस्त का किरदार निभा रहे हैं।

अक्षय कुमार ने फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए फिल्म के बारे में कुछ बातें साझा कीं। अक्षय कुमार ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- "सबसे खास बंधन का जश्न मनाने वाली एक फिल्म, जहां वास्तव में बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी❤️..इस बेहद खास फिल्म के कुछ खास पलों को साझा कर रहा हूं, 1 महीने में आपके नजदीकी थिएटर में आ रहा हूं। #रक्षाबंधन 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।" देखिए इस हफ्ते कौन कौन सी बडी फिल्मों के बारे में क्या क्या अपडेट आया।

IMDB रेटिंग

IMDB रेटिंग

आर माधवन द्वारा निर्देशित, लिखित और अभिनीत फिल्म रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट चारों ओर से तारीफ बटोर रही है। फिल्म को समीक्षकों के साथ-साथ आम दर्शक भी बेहद पसंद कर रहे हैं। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है और खास बात ये है कि फिल्म अभी भी कई शानदार रिकॉर्ड भी बना रही है। फिल्म को आईएमडीबी पर 9.3 की जबरदस्त रेटिंग मिली है। वहीं, रॉटेन टोमाटोज़ पर 75% और बीएमएस पर 96% के साथ जनता से अविश्वसनीय प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फिल्म ने 'जुग जुग जीयो' और 'थॉर' की रेटिंग को पीछे छोड़ दिया है।

तेहरान

तेहरान

जॉन अब्राहम अपनी अगली फिल्म तेहरान की शूटिंग शुरू कर चुके हैं और इस बात का अनाउंसमेंट एक टीज़र के साथ किया गया। इस फिल्म को दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं। मैडॉक फिल्म्स के साथ इसे बेक माई केक फिल्म्स भी प्रोड्यूस कर रही है। तेहरान को डायरेक्ट कर रहे हैं अरूण गोपालन। जॉन अब्राहम की इस फिल्म का अनाउंसमेंट पहले ही किया जा चुका है और इसी के साथ फिल्म की रिलीज़ डेट भी 26 जनवरी 2023 अनाउंस की गई थी। हालांकि, अब इस तारीख पर ये फिल्म रिलीज़ हो पाना फिलहाल मुश्किल दिख रही है क्योंकि 23 जनवरी को शाहरूख खान - जॉन अब्राहम स्टारर पठान रिलीज़ हो रही है।

नहीं मिल रहा विलेन

नहीं मिल रहा विलेन

शाहरूख खान की फिल्म जवान, पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। कभी अपनी कहानी को लेकर, तो कभी अपनी स्टारकास्ट को लेकर। अब रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के विलेन की खोज अभी भी जारी है। कुछ समय पहले, राणा दग्गुबाती का नाम फिल्म के विलेन के तौर पर जुड़ा था लेकिन वो खबर झूठी निकली। इसके बाद खबर थी कि साउथ सुपरस्टार, विजय सेतुपति को इस एटली फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन अब ये तय माना जा रहा है कि विजय सेतुपति इस फिल्म के हीरो नहीं हैं।

दूसरे विजय की एंट्री

दूसरे विजय की एंट्री

रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरूख खान की फिल्म जवान से अब थलापति विजय का नाम इस फिल्म से जुड़ रहा है। विजय जवान के निर्देशक एटली और एक्टर शाहरुख के करीबी दोस्त हैं और इस फिल्म में उनको कैमियो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि विजय ने इस फिल्म में कैमियो के लिए एक शर्त रखी है जो कि चर्चा में हैं। उन्होंने कहा है कि कैमियो की भूमिका वो निभाएंगे और इसके लिए वो कुछ भी चार्ज नहीं करेंगे।

शाहरूख खान की डंकी की शूटिंग

शाहरूख खान की डंकी की शूटिंग

शाहरुख खान जल्द ही तापसी और 'डंकी' टीम के साथ लंदन और यूरोप के लिए उड़ान भरेंगे। लंदन में कुछ दिनों की शूटिंग के बाद वह फिर से यूरोप के लिए रवाना होंगे। दोनों पहले अगस्त तक शूटिंग करेंगे और फिर भारत लौट आएंगे। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से आगे बताया गया है कि मुंबई लौटने के बाद शाहरुख खान इसे फिर से पंजाब में शूट करेंगे। ''उत्तर भारत में शूटिंग के दौरान शाहरुख को एक शानदार अनुभव होगा। क्योंकि शाहरुख शहर के बाहरी इलाके में शूटिंग करेंगे। वह मोटरसाइकिल की सवारी करेंगे और पंजाब में गाना गाएंगे।

कंगना की इमरजेंसी

कंगना की इमरजेंसी

कंगना रनौत एक शानदार अदाकारा हैं और उनकी कोशिश रहती है कि अपने किरदार से लोगों का दिल जीत लिया जाए। उनकी फिल्म इमरजेंसी से उनकी पहला लुक और शानदार टीजर जारी किया गया। इस फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाने जा रहीं हैं। फिल्म के टीज़र को साझा करते हुए कंगना ने लिखा, “प्रस्तुत करते हैं 'उसे' जिसे 'सर' कहा जाता था #इमरजेंसी शूट शुरू होता है।"

शहज़ादा पोस्टपोन

शहज़ादा पोस्टपोन

कार्तिक आर्यन और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'शहज़ादा' की रिलीज डेट आगे घिसक चुकी है। फिल्म पहले 4 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसे आगे बढ़कर वैलेटाइन वीकेंड 10 फरवरी 2023 कर दिया गया है। रोहित धवन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल द्वारा निर्मित है। बता दें, 4 नवंबर को कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'फोन भूत' और अर्जुन कपूर की 'कुत्ते' भी रिलीज हो रही है। इन दोनों फिल्मों के बीच से निकालकर अब शहजादा को आगे बढ़ा दिया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X