Trending Films: अक्षय का कैपसूल गिल लुक, डार्लिंग्स टीज़र, शाहरूख - सलमान की दो हीरो वाली एक्शन फिल्म

बॉलीवुड में कोरोना काल के खत्म होने के बाद से फिल्मों पर काम राजधानी की स्पीड से चल रहा है। जहां, अटकी हुई फिल्मों के काम पूरे हो रहे हैं वहीं रिलीज़ को तैयार फिल्में रिलीज़ हो रही हैं। लेकिन पुरानी फिल्मों को पीछे छोड़, नई फिल्में अनाउंस हो रही हैं।

वहीं स्टार्स अपने बड़े बजट की फिल्मों को चर्चा में रखने के लिए हर दिन, फिल्म से जुड़ा कोई नया अपडेट फैन्स के सामने ज़रूर रख देते हैं।
इस हफ्ते, यशराज फिल्म्स की आने वाली फिल्म शमशेरा चर्चा में रही लेकिन यशराज फिल्म्स का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट भी सुर्खियां बटोरने लगा।

trending-film-updates-akshay-kumar-capsule-gill-look-darlings-teaser-shahrukh-salman-action-film

अक्षय कुमार अपनी ही दुनिया में मगन, अपनी फिल्में पूरी करते रहे और उनकी तस्वीरें लीक होती रहीं। दूसरी तरफ, पोन्नियिन सेलवन, चुप और डार्लिंग्स के टीज़र दर्शकों को परोसे गए। फटाफट जानिए, इस हफ्ते आए, बड़ी बजट फिल्मों के सारे बड़े अपडेट।

आदित्य चोपड़ा की स्पाई यूनिवर्स

आदित्य चोपड़ा की स्पाई यूनिवर्स

आदित्य चोपड़ा की स्पाई यूनिवर्स की अफवाहें काफी समय से गपशप गली में सुर्खियां बटोरती रही है और अब आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है। यानि कि स्पाई यूनिवर्स। इस स्पाई यूनिवर्स की शुरूआत होने जा रही है पठान और टाईगर के क्रॉसओवर से जो कि स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्म होगी। इस फिल्म में शाहरूख खान और सलमान खान अपने अपने एक्शन अवतार में बराबर बराबर फिल्म में नज़र आएंगे। ये दो हीरो वाली फिल्म की कहानी पूरी तरह से एक्शन होगी और इसे भारत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म कहा जा रहा है। हालांकि, यशराज फिल्म्स से जुड़े एक सूत्र की मानें तो अभी आदित्य चोपड़ा ने केवल इस फिल्म के आईडिया पर काम किया है और ये पूरी तरह से दो हीरो वाली फिल्म बनाने के लिए थोड़ा समय लेगी।

रणवीर सिंह का सर्कस लुक

रणवीर सिंह का सर्कस लुक

रणवीर सिंह ने 6 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन मनाया और उनके जन्मदिन के मौके पर रोहित शेट्टी ने उन्हें तोहफे में दिया उनकी नई फिल्म का नया पोस्टर। सर्कस में रणवीर सिंह डबल रोल में दिखाई देंगे। रोहित शेट्टी की ये फिल्म 23 दिसंबर, 2022 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ हो रही है। फिल्म में रणवीर सिंह को लेकर 24 बड़े सितारे हैं जो मिलकर एक कन्फ्यूजन से भरी कॉमेडी फिल्म दर्शकों को पहुंचाएंगे और उन्हें हंसने पर मजबूर करेंगे।फिल्म में रणवीर सिंह, वरूण शर्मा, जैकलीन फर्नांडीज़ और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण कैमियो करती नज़र आएंगी।

अक्षय कुमार का कैपसूल गिल लुक

अक्षय कुमार का कैपसूल गिल लुक

अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म कैपसूल गिल की शूटिंग इंग्लैंड में शुरू कर चुके हैं और इस फिल्म से अक्षय कुमार का लुक भी बाहर आ चुका है। फिल्म में अक्षय कुमार एक सरदार के लुक में दाढ़ी - मूंछ और पगड़ी में दिखाई दे रहे हैं। अक्षय कुमार की ये फिल्म जसवंत गिल की ज़िंदगी पर बन रही है जो रियल लाईफ हीरो हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के अपोज़िट दिखाई देंगी परिणीति चोपड़ा।

सनी देओल - दुलकर सलमान की चुप

सनी देओल - दुलकर सलमान की चुप

आर बाल्कि की अगली फिल्म का नाम है चुप। फिल्म का टैगलाईन है Revenge of the artist यानि कि एक कलाकार का बदला। ये फिल्म गुरू दत्त को समर्पित है। फिल्म में सनी देओल के साथ दुलकर सलमान दिखाई देंगे। फिल्म के टीज़र में क़ागज़ के फूल का मशहूर गाना जाने वो कैसे लोग थे जिनके प्यार को प्यार मिला की धुन बज रही है।

पोन्नियिन सेलवन का टीज़र

पोन्नियिन सेलवन का टीज़र

मणि रत्नम की महत्त्वाकांक्षी फिल्म पोन्नियिन सेलवन का टीज़र रिलीज़ हो चुका है। 500 करोड़ के बजट पर बनी ये फिल्म इसी नाम की एक तमिल नॉवेल पर आधारित है। फिल्म में जयम रवि, राजा राज चोला की भूमिका में हैं और चियान विक्रम चोला वंश के उत्तराधिकारी की भूमिका में हैं। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और तृषा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म चोला वंश की कहानी है।

ऐश्वर्या राय का पोस्टर

ऐश्वर्या राय का पोस्टर

इससे पहले, पोन्नियिन सेलवन से ऐश्वर्या राय का पोस्टर जारी किया गया। पोन्नियिन सेलवन I में ऐश्वर्या राय खलनायिका का किरदार निभा रही हैं। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या राय बच्चन ऐसा किरदार निभा रही हों। उन्होंने धूम 2 और खाक़ी में भी ग्रे शेड के किरदार निभाए थे लेकिन पहली बार वो पूरी तरह से विलेन की भूमिका में दिखाई देंगी। यानि कि फिल्म की निगेटिव लीड। ऐश्वर्या राय बच्चन आखिरी बार परदे पर 2018 में फन्ने खां नाम की फिल्म में दिखाई दी थीं। इससे पहले वो 2016 में करण जौहर की ए दिल है मुश्किल में सपोर्टिंग भूमिका में दिखाई दीं।

डार्लिंग्स का टीज़र

डार्लिंग्स का टीज़र

आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स का टीज़र रिलीज़ हुआ और लगभग 1 मिनट के ट्रेलर में आलिया भट्ट, शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू की झलक मिली। फिल्म में आलिया भट्ट और विजय वर्मा का रोमांटिक एंगल है या नहीं, इस सस्पेंस को टीज़र में भी बरकरार रखा गया है। डार्लिंग्स, आलिया भट्ट प्रोड्यूस कर रही हैं और फिल्म को डायरेक्ट किया है जसमीत के. रीन ने। फिल्म एक डार्क-कॉमेडी है और मुख्य रूप से एक मां - बेटी की दिलचस्प कहानी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X