अमिताभ बच्चन ने फ्रेंडशिप डे पर शेयर किया ऊंचाई पोस्टर, रोहित शेट्टी की सिंघम 3: इस हफ्ते के फिल्म अनाउंसमेंट

बॉलीवुड में कोरोना काल के बाद से ही हर दिन किसी ना किसी नई फिल्म का एलान होता रहता है। वहीं कोई नया पोस्टर, ट्रेलर या फिर टीज़र आता ही रहता है। फ्रेंडशिप डे के मौके पर अमिताभ बच्चन ने अपनी आने वाली फिल्म ऊंचाई का पहला लुक शेयर किया है। ये फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है जहां दोस्तों की भूमिका निभा रहे हैं अनुपम खेर, अमिताभ बच्चन और डैनी।

ये तीन दोस्त, एक कोच के सहारे, ट्रेकिंग करने निकले हैं यानि कि पहाड़ों पर चढ़ाई करने। फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया गया जहां टैगलाईन में भी लिखा है - केवल दोस्ती उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा थी।

trending-film-announcements-amitabh-bachchan-uunchai-poster-on-friendship-day-rohit-shetty-singham-3

वहीं दूसरी तरफ, अनुभव सिन्हा भी एक नई फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं जिसका नाम है मिडिल क्लास लव। फिल्म को डायरेक्ट कर रही हैं रत्ना सिन्हा और इस फिल्म के साथ अनुभव सिन्हा तीन नए चेहरों को लॉन्च कर रहे हैं। बीते पूरे हफ्ते भी कई नई फिल्मों का एलान हुआ। यहां देखिए बड़ी फिल्मों से जुड़ी बड़े एलान।

रोहित शेट्टी की सिंघम 3

रोहित शेट्टी की सिंघम 3

रोहित शेट्टी, इस समय रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस पर काम कर रहे हैं और इसके तुरंत बाद वो अजय देवगन स्टारर सिंघम 3 पर काम शुरू करेंगे। रोहित ने बताया कि वो फिल्म पर काम शुरू कर चुके हैं और 2023 अप्रैल से वो फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। तब तक अजय देवगन भी अपने बाकी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। रोहित ने बताया कि उन्होंने काफी समय से सिंघम नहीं बनाई है और इसलिए अब वो इसे वापस बनाने के लिए उत्साहित हैं।

महिला कॉप यूनिवर्स

महिला कॉप यूनिवर्स

कॉप यूनिवर्स से जुड़ा सबसे पहला सवाल यही था कि इस यूनिवर्स में एक महिला पुलिस ऑफिसर की एंट्री कब होगी और रोहित शेट्टी ने इस बार इसका जवाब दे दिया है। रोहित शेट्टी ने बताया है कि बहुत ही जल्दी उनकी कॉप यूनिवर्स में एक महिला पुलिस ऑफिसर की एंट्री होने जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले अफवाहें थीं कि रोहित शेट्टी सिंघम 3 को महिला पुलिस ऑफिसर के साथ ही बनाना चाहते थे।

सत्यप्रेम की कथा

सत्यप्रेम की कथा

प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस ने लगभग एक साल पहले, कार्तिक आर्यन के साथ एक शानदार म्यूज़िकल अनाउंस की थी। जितना दिलचस्प ये अनाउंसमेंट था उतना ही शानदार इस फिल्म का नाम था - सत्यनारायण की कथा। लेकिन नाम अनाउंस होते ही इस टाईटल को लेकर काफी बवाल होने लगा जिसके बाद फिल्म का नाम बदलने का एलान किया गया। कियारा आडवाणी के जन्मदिन के मौके पर कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म से अपनी और कियारा की एक तस्वीर के साथ फिल्म का नाम अनाउंस किया है। फिल्म का नया नाम है - सत्यप्रेम की कथा। फिल्म में कार्तिक आर्यन सत्यप्रेम नाम के एक लड़के की भूमिका में हैं और कियारा आडवाणी उनकी प्रेमिका कथा की भूमिका में।

भाईजान में अब्दू राजिक

भाईजान में अब्दू राजिक

सलमान खान लगातार कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और उनकी फिल्म को लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आती हैँ। लेकिन इस वक्त उनकी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली को लेकर एक खबर सामने आ रही है कि उसमें एक और कलाकार की एंट्री हुई है। फिल्म में तुर्की के सिंगर अब्दू राजिक की एंट्री हो चुकी है। इसका ऐलान राजिक ने खुद किया है और सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो कहते नजर आ रहे हैं, ''भाईजान के लिए तैयार।'' अब्दू कुछ ही दिनों पहले, सलमान खान से आईफा अवार्ड्स के दौरान मिले थे।

दोबारा का ट्रेलर

दोबारा का ट्रेलर

एकता कपूर और अनुराग कश्यप की अपकमिंग थ्रिलर फिल्म 'दोबारा' के ट्रेलर रिलीज़ किया गया जिसे लोगों ने काफी पसंद किया और अब लोगों की इस फिल्म का इंतजार है। 'दोबारा' के ट्रेलर को देखकर लोग इस रहस्यमयी दुनिया की रोलर कोस्टर सवारी करने को तैयार हैं। तापसी पन्नू इस फिल्म में बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगी। दर्शक इस फिल्म में उन्हें दो अलग-अलग लुक्स में फिल्म के सस्पेंस को आगे बढ़ाते हुए देखेंगे। अनुराग कश्यप की 'दोबारा' वास्तव में अपनी तरह की एक 'टाइम ट्रैवल' कहानी है, जिसका सामना जल्द ही भारतीय दर्शक बड़े पर्दे पर करने वाले हैं। तापसी पन्नू फिल्म में कई अनसुलझे रहस्यों की दुनिया में फंसी एक ऐसी भूमिका निभाती नजर आएंगी, वहीं दर्शक उन्हें दो अलग-अलग दुनिया में घूमते हुए देखेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X