रिया चक्रवर्ती पर NCB की चार्जशीट, रणवीर सिंह क्यों हुए NUDE: इस महीने विवादों में रहे ये बड़े स्टार्स
स्टार्स और विवादों का हमेशा से ही गहरा नाता रहा है। इसका कारण ये भी है कि ये स्टार्स चौबीस घंटे कैमरों की नज़र में रहते हैं। इसलिए चाहे इनकी निजी ज़िंदगी हो या फिर प्रोफेशनल, कुछ भी निजी नहीं रह जाता है। सब कुछ सार्वजनिक हो ही जाता है। इस महीने कई स्टार्स थे जो विवादों में बने रहे। कुछ के विवादों में बने रहने का कारण उनकी निजी ज़िंदगी रही तो कुछ का काम।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन लगभग दो साल बाद भी उनसे जुड़ा ड्रग्स केस जारी है और अब आखिरकार NCB ने इस ड्रग्स केस में ड्राफ्ट तैयार किया। NCB ने NDPS (Narcotics Drugs and Psychotropic Substances) कोर्ट को एक ड्राफ्ट जमा किया है और इस ड्राफ्ट में लगभग 35 लोगों का नाम है जिनमें रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती सहित सुशांत सिंह राजपूत के बेस्ट फ्रेंड और roommate सिद्धार्थ पिठानी का भी नाम शामिल हैं।

दूसरी तरफ काली नाम की एक फिल्म भी अपने पोस्टर के कारण काफी विवादों में रही। इस फिल्म के पोस्टर पर काली माता को सिगरेट पीते दिखाया गया जिसके बाद सारा विवाद शुरू हुआ। महीने के अंत में रणवीर सिंह और उनके Nude फोटोशूट ने तो विवादों का पिटारा ही खोल दिया। उनके न्यूड फोटोशूट पर लोगों की राय बंट गई। देखिए इस हफ्ते कौन कौन से स्टार्स विवादों में रहे।

रणवीर सिंह का फोटोशूट
रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर सबसे पहली बहस यही थी कि इस पर हल्ला क्यों। शर्लिन चोपड़ा जैसी एक्ट्रेस का कहना था कि यही काम अगर किसी हीरोइन ने किया होता तो काफी तमाशा बनता। वहीं बाकी लोगों की भी यही राय थी कि हीरोइनों और मॉडल्स की ऐसी तस्वीरें तो रोज़ लोगों को परोसी जाती हैं। फिर रणवीर ने अगर पुरूष होकर ऐसा ही फोटोशूट करवाया है तो लोगों को इसमें क्या आपत्ति है।

विकी कैटरीना को मिली जान से मारने की धमकी
विकी कौशल और कैटरीना कैफ़ को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली। मुंबई पुलिस ने इस मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जिसके बाद एक की गिरफ्तारी भी हुई। गिरफ्तार हुए शख्स का दावा था कि कैटरीना कैफ और उनकी बहन उसे काफी समय से जानती हैं। विकी कौशल और कैटरीना कैफ़ को धमकी सोशल मीडिया के जरिए दी जा रही है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। आरोपी कैटरीना कैफ़ को स्टॉक करता था और उनकी सोशल मीडिया पोस्ट पर अश्लील कॉमेंट्स भी करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (2) और 354 (डी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

काली का सिगरेट पोस्टर
इस महीने कंट्रोवर्सी में बनी रहीं कनाडा की फिल्ममेकर लीना मनीमेकलई जिन्होंने तमिल में एक डॉक्यूमेंट्री बनाई जिसका नाम है काली। लेकिन तमिल से बाहर निकलकर ये फिल्म पूरे देश का मुद्दा बन गई इसके पोस्टर की वजह से। इस फिल्म के पोस्टर में काली के अवतार में एक महिला सिगरेट फूंकते नज़र आती है। इसके बद लीना पर ढेरों कानूनी धाराएं लगाई गईं और उन पर हिंदू धर्म के अपमान का भी आरोप लगा। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए गए तो मध्य प्रदेश में उनके खिलाफ सर्च वॉरंट जारी कर दिया गया।

अदनान सामी का पोस्ट
सिंगर, होस्ट और रियलिटी शो जज, अदनान सामी ने आज अपने फैन्स को चिंता में डाल दिया। अदनान सामी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा - अलविदा। इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से सब कुछ डिलीट कर दिया। उनकी कोई भी तस्वीर अब उनके इस अकाउंट पर नहीं है। अदनान सामी के इस तरह, अलविदा लिखने से फैन्स काफी चिंता में हैं। हर कोई जानना चाह रहा है कि वो ठीक हैं या नहीं। वहीं दूसरी तरफ, कुछ लोग उनके इस कदम की आलोचना करते हुए उसे उनके अगले प्रोजेक्ट का कोई प्रमोशन माना। अभी तक इस बारे में किसी के पास कोई अपडेट नहीं है कि अदनान सामी ने ऐसा क्यों किया।

दलेर मेंहदी को जेल
पंजाबी पॉप सिंगर और बॉलीवुड में भी कई शानदार गाने देने वाले दलेर मेंहदी इन दिनों मुसीबत में हैं और उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल उनके खिलाफ साल 2003 से मानव तस्करी का केस चल रहा था और इसी को लेकर साल 2018 में सजा सुनाई गई थी। अब पटियाला जिला अदालत ने गुरुवार को दलेर मेहंदी की दो साल की जेल की सजा को बरकरार रखा। अब दलेर मेंहदी को अपनी सजा पूरी करना पड़ेगी।

लॉरेंस बिश्नोई के खुलासे
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने पुलिस की पूछताछ के दौरान ये खुलासा किया कि वो किस गन से सलमान खान को मारना चाहता था। इसकी शुरुआत तब हुई थी जब सलमान खान और उनके साथियों पर चिंकारा हिरण मारने का आरोप लगा था। बिश्नोई ने खुलासा किया कि वह 1998 में राजस्थान के जोधपुर में हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान चिंकारा शिकार मामले में खान को मारना चाहता था। रिपोर्ट्स की मानें तो उस दौरान बिश्नोई ने करीब 4 लाख रुपए की राइफल खरीदी थी।

रिया चक्रवर्ती पर NCB के आरोप
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस भला किसको नहीं पता है, इस केस के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगे थे और बाद में उनको ड्रग्स मामले को लेकर गिरफ्तार किया गया था। अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दावा किया है कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को सह-आरोपियों से 'गांजा' की कई डिलीवरी मिली थी, जिसमें उनके भाई शौविक चक्रवर्ती भी शामिल हैं, जिन्हें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को सौंप दिया गया था।

सिद्धार्थ पिठानी पर NCB के आरोप
NCB ने अपने ड्राफ्ट चार्ज में ये साफ किया है कि सुशांत सिंह राजपूत जो ड्रग्स मंगाते थे उसकी कीमत सिद्धार्थ पिठानी अदा करते थे और सुशांत के बैंक के ज़रिए ड्रग्स की कीमत का भुगतान किया जाता था। हालांकि, सिद्धार्थ पिठानी इसे पूजा सामग्री का खर्च बताकर भुगतान करते थे। सिद्धार्थ पिठानी, सुशांत के लिए ड्रग्स मुहैया कराते थे और उन्होंने ही सुशांत को इस आदत की तरफ ढकेल दिया।

जैकलीन फर्नांडीज़ और सुकेश के संबंध
बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और महाठग सुकेश चंद्रशेखर को लेकर चर्चा जारी है। दोनों के रिश्ते को लेकर कई बात उठाई। हालांकि जैकलीन ने सुकेश के साथ रिश्ते और डेटिंग को साफ तौर पर इंकार कर दिया। मिली जानकारी अनुसार तिहाड़ जेल में जैकलीन और सुकेश की बात शुरू हुई थी। यह ज्यादा पुरानी नहीं बल्कि साल 2021 की बात है।इस बात का सिलसिला जैकलीन के हेयर ड्रेसर के जरिए हुई है। जैकलीन को हेयर ड्रेसर के जरिए यह बताया गया कि वह एक जूलरी ब्रांड का मालिक है। यह भी कहा जा रहा है कि जैकलीन को इस बात की भनक भी नहीं थी कि सुकेश पर 200 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग का केस है। सुकेश तिहाड़ जेल से वीडियो कॉल के जरिए जैकलीन से बात करता था।

स्वरा भास्कर को धमकी
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को एक अज्ञात से चिट्ठी मिली है और इस चिट्ठी में स्वरा भास्कर को जान से मारने की धमकी दी गई है। स्वरा भास्कर को मिली इस चिट्ठी में लिखा था - 'अपनी भाषा को मर्यादित रखो। सावरकर जी का अपमान नहीं सहेगा इस देश का नौजवान। आराम से अपनी फिल्में बना ले, नहीं तो जनाज़े उठेंगे। अपने बाप से पूछना, क्या किया है इस देश के लिए। जय हिंद, इस देश का नौजवान।' स्वरा भास्कर ने वीर सावरकर के खिलाफ एक ट्वीट लिखा था - वीर सावरकर ने अंग्रेज़ी हुकूमत से भीख मांगी थी, अपनी रिहाई की। ऐसा आदमी वीर तो कहीं से नहीं हुआ। ये ट्वीट 2017 का है।


Click it and Unblock the Notifications











