Week Recap: सुष्मिता सेन के नए बॉयफ्रेंड ने इंटरनेट पर मचाई हलचल, दलेर मेहंदी, रिया चक्रवर्ती पर जेल का खतरा
बॉलीवुड में इस हफ्ते कई सितारों चर्चा में रहे लेकिन इंटरनेट पर हलचल मचा दी सुष्मिता सेन की शादी की खबर ने। इस खबर की पुष्टि हुई थी बिज़नेसमैन ललित मोदी ने जिन्होंने सुष्मिता सेन के साथ अपनी बेहद प्राइवेट तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें अपनी Better Half बताया। हालांकि, थोड़ी ही देर में उन्होंने साफ कर दिया कि वो दोनों केवल पार्टनर हैं। ललित मोदी ने सामने आकर अपनी और सुष्मिता सेन की शादी की खबर का खंडन किया और बताया कि वो दोनों पार्टनर हैं और जल्दी ही शादी भी करेंगे। फिलहाल इंटरनेट इस बात को हज़म कर रहा है कि सुष्मिता सेन बिज़नेसमैन ललित मोदी को डेट कर रही हैं।

इसके अलावा IMDb ने साल 2022 की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों और वेब सीरीज की अर्ध वार्षिक रिपोर्ट रिलीज की है। वेब सीरीज में जहां टॉप पर है एमएक्स प्लेयर की 'कैंपस डायरीज', वहीं फिल्मों में टॉप पर रही है 'द कश्मीर फाइल्स'। इस लिस्ट में जनवरी से जून तक की फिल्में ली गई हैं। ऐसी फिल्में जो लगातार IMDb यूजर्स के बीच चर्चा में रहीं। द कश्मीर फाइल्स के बाद दूसरे नंबर पर केजीएफ 2 और तीसरे नंबर पर RRR रही।
वहीं इस साल 'ए थर्सडे' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी फिल्मों के साथ दर्शकों को दमदार कटेंट वाली फिल्में देखने को मिली, जिसमें महिलाओं ने IMDB पर 2022 की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों की सूची में अपनी जगह बनाई। इन फिल्मों ने वास्तव में दर्शकों के दिलों पर राज किया और अब भी दर्शक इन फिल्मों को पंसद कर रहें है।
सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में एक बार फिर NCB के ड्राफ्ट से हलचल मच चुकी है। NCB ने NDPS (Narcotics Drugs and Psychotropic Substances) कोर्ट को एक ड्राफ्ट जमा किया है और इस ड्राफ्ट में लगभग 35 लोगों का नाम है जिनमें रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती सहित सुशांत सिंह राजपूत के बेस्ट फ्रेंड और roommate सिद्धार्थ पिठानी का भी नाम शामिल है। फटाफट जानिए इस हफ्ते की सारी बड़ी खबरें।

दलेर मेहंदी को जेल
पंजाबी पॉप सिंगर और बॉलीवुड में भी कई शानदार गाने देने वाले दलेर मेंहदी इन दिनों मुसीबत में हैं और उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल उनके खिलाफ साल 2003 से मानव तस्करी का केस चल रहा था और इसी को लेकर साल 2018 में सजा सुनाई गई थी। अब पटियाला जिला अदालत ने गुरुवार को दलेर मेहंदी की दो साल की जेल की सजा को बरकरार रखा। अब दलेर मेंहदी को अपनी सजा पूरी करना पड़ेगी।

संजीव कुमार की बायोग्राफी
संजीव कुमार के के भतीजे उदय जरीवाला और लेखक रीता राममूर्ति गुप्ता ने मिलकर उनपर एक बायोग्राफी लिखी है। इसका नाम 'संजीव कुमार- द एक्टर वी ऑल लव्ड' है। यह किताब हमें बॉलीवुड में उनके अब तक के सबसे बड़े स्टार बनने की कहानी पर ले जाएगी। बॉलीवुड के कुछ बड़े नाम जैसे कि परेश रावल, शत्रुघ्न सिन्हा, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, तनुजा, प्रतीक गांधी, सरिता जोशी, अंजू महेंद्रू और सचिन पिलगांवकर न केवल इस बायोग्राफी का समर्थन कर रहे हैं बल्कि उन्होंने किताब में संजीव कुमार के बारे में अपनी विशेष जानकारी भी दी। 9 जुलाई को दिवंगत अभिनेता की जयंती पर 'संजीव कुमार - द एक्टर वी ऑल लव्ड' को लॉन्च की गई।

रणवीर सिंह का नया आशियाना
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के घर के बगल में ही अपना नया घर खरीदा है जिसकी कीमत 100 करोड़ से अधिक की बताई जा रही है। रणवीर सिंह ने एक सुपरहिट फिल्म की कमाई का पूरा पैसा इस बड़े घर में लगा दिया है। अपनी कीमत की तरह की यह काफी बड़ा और शानदार है। ये घर चार मंज़िलों पर बना है और रणवीर सिंह को इसके साथ 19 कार पार्किंग के स्लॉट मिले हैं।बंगले की कुल कीमत 119 करोड़ बताई जा रही है और ये 16 - 19 मंज़िल पर स्थित है। इस घर के लिए रणवीर सिंह ने 7 करोड़ की स्टैंप ड्यूटी भी दी है।

नहीं हुआ सलमान का दीदार
ईद के मौके पर सलमान खान के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर खड़े हो गए। लेकिन इस साल फैंस को निराश होना पड़ा। शाहरुख खान ने जहां ईद के मौके पर फैंस को अपनी झलक दिखाई। तो वहीं सलमान खान के घर खड़ी फैंस की भीड़ को निराश होकर लौटना पड़ा। रविवार को सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार को भीड़ जुट गई। सलमान के बाहर नहीं आने पर फैंस को दुख भी हुआ।

अमिताभ बच्चन का गुजराती डेब्यू
अमिताभ बच्चन इस समय के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं और अब 79 साल की उम्र में उन्होंने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ बच्चन 79 साल की उम्र में अपना गुजराती फिल्म डेब्यू करने जा रहे हैं। अमिताभ बच्चन फक्त महिलाओ मटे नाम की एक गुजराती फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन ने कोई फीस चार्ज नहीं की है।

सलमान को मारने की कीमत 4 लाख
लॉरेंस बिश्नोई ने हाल ही में ये पूछताछ के दौरान खुलासा किया है कि वो किस गन से सलमान खान को मारना चाहता था। इसकी शुरुआत तब हुई थी जब सलमान खान और उनके साथियों पर चिंकारा हिरण मारने का आरोप लगा था। बिश्नोई ने खुलासा किया कि वह 1998 में राजस्थान के जोधपुर में हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान चिंकारा शिकार मामले में खान को मारना चाहता था। रिपोर्ट्स की मानें तो उस दौरान बिश्नोई ने करीब 4 लाख रुपए की राइफल खरीदी थी।

रिया चक्रवर्ती पर NCB के आरोप
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस भला किसको नहीं पता है, इस केस के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगे थे और बाद में उनको ड्रग्स मामले को लेकर गिरफ्तार किया गया था। अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दावा किया है कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को सह-आरोपियों से 'गांजा' की कई डिलीवरी मिली थी, जिसमें उनके भाई शौविक चक्रवर्ती भी शामिल हैं, जिन्हें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को सौंप दिया गया था।

सिद्धार्थ पिठानी पर NCB के आरोप
NCB ने अपने ड्राफ्ट चार्ज में ये साफ किया है कि सुशांत सिंह राजपूत जो ड्रग्स मंगाते थे उसकी कीमत सिद्धार्थ पिठानी अदा करते थे और सुशांत के बैंक के ज़रिए ड्रग्स की कीमत का भुगतान किया जाता था। हालांकि, सिद्धार्थ पिठानी इसे पूजा सामग्री का खर्च बताकर भुगतान करते थे। सिद्धार्थ पिठानी, सुशांत के लिए ड्रग्स मुहैया कराते थे और उन्होंने ही सुशांत को इस आदत की तरफ ढकेल दिया।

काजोल और आर्या
काजोल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने मशहूर वेब सीरीज़ आर्या को क्यों रिजेक्ट किया। काजोल ने बताया, जब राम माधवानी ने उन्हें ये फिल्म ऑफर की तो वो इसे करना चाहती थीं लेकिन कुछ निजी कारणों से नहीं कर पाईं। जब राम माधवानी को काजोल ने फिल्म के लिए ना कहा, तब तक वो इस पर काफी ज़्यादा काम कर चुके थे। ऐसे में उन्होंने इसे वेब सीरीज़ में तब्दील करने का फैसला किया और सुष्मिता सेन को इसके लिए अप्रोच किया।


Click it and Unblock the Notifications











