शाहरुख खान की मोदी जी को खास बधाई, पणवेल फार्महाउस पर प्लान हो रहा था सलमान खान का मर्डर: हफ्ते की बड़ी खबरें
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना 72वें जन्मदिन मनाया। आम जनता से लेकर तमाम राजनेता और फिल्म कलाकार भी उन्हें इस खास दिन की शुभकामनाएं देते दिखे। अक्षय कुमार, अजय देवगन, कंगना रनौत से लेकर तमाम सितारों ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दी।
सुपरस्टार शाहरुख खान ने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है और सोशल मीडिया पर उनके लिए एक प्यारा सा जन्मदिन नोट लिखा। अपने नोट में, उन्होंने पीएम मोदी से एक दिन की छुट्टी लेने और अपने विशेष दिन एन्जॉय करने का भी आग्रह किया।

वहीं कंगना रनौत ने मोदी जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi. बचपन में रेलवे प्लेटफॉर्म पर चाय बेचने से लेकर इस ग्रह पर सबसे शक्तिशाली आदमी बनने तक, क्या अविश्वसनीय यात्रा है। हम आपके लंबे, लंबे जीवन की कामना करते हैं, लेकिन राम की तरह, कृष्ण की तरह, गांधी की तरह, आप अमर हैं। अब हमेशा के लिए इस राष्ट्र और उससे आगे की चेतना में अंकित हो गया। आप से हमेशा के लिए प्यार करेंगे। आपकी विरासत को कोई मिटा नहीं सकता, इसलिए मैं आपको अवतार कहती हूं।
इस हफ्ते महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अपना रिटायरमेंट अनाउंस किया। इसके बाद बॉलीवुड में कई सेलिब्रिटी ने उनके प्रति अपना लगाव ज़ाहिर किया। लारा दत्ता ने जहां एक प्यारा सा पोस्ट लिखा। वहीं हंसल मेहता, रोजर फेडरर को विदाई देते हुए अरबाज़ खान की फोटो लगा गए और काफी ट्रोल हुए। हालांकि, ये केवल एक मज़ाक था जिसे लोग समझ नहीं पाए। गौरतलब है कि रोजर फेडरर को अरबाज़ खान का जुड़वा भाई कहा जाता है क्योंकि दोनों के चेहरे एक दूसरे से काफी मिलते जुलते हैं।
वहीं सलमान खान के मर्डर के प्लान के लिए लॉरेंस बिश्नोई और उनका गैंग एक बार फिर से चर्चा में रहा। देखिए इस हफ्ते कौन कौन से बॉलीवुड सितारे, किन किन कारणों से चर्चा में रहे।

दीपिका - रोजर की वायरल तस्वीर
जहां अरबाज़ खान की तस्वीर के साथ रोजर फेडरर को विदाई संदेश देने के लिए हंसल मेहता को काफी ट्रोल किया गया। वहीं रोजर फेडरर की दीपिका पादुकोण के साथ एक तस्वीर काफी वायरल हुई। तस्वीर में दोनों टेनिस खेलते दिखाई दे रहे हैं। दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा पादुकोण ने भी रोजर फेडरर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए उनके प्रति अपना सम्मान ज़ाहिर किया।

सलमान खान की हत्या की साज़िश
सलमान खान और उनके खिलाफ हत्या की साज़िश एक बार फिर से चर्चा में है। रिपोर्ट्स का दावा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान के पनवेल फार्महाउस को छान मारा था और सलमान खान को वहीं मारने की साज़िश रची जा रही थी। सलमान वहां कब आते हैं, कब जाते हैं इसका पूरा ब्योरा रखा जा रहा था। एक कार और बाईक का भी इंतज़ाम किया जा चुका था। माना जा रहा था कि सलमान खान को मारने के लिए एक छोटा हथियार भी खरीद लिया गया था। गैंगस्टर सलमान खान के फैन बनकर उनके साथ पोज़ भी करने लग गए थे और साथ ही उन्होंने फार्म हाउस के सिक्योरिटी गार्ड से भी दोस्ती कर ली थी।

रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर
हैदराबाद में 10वें साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड (SIIMA) 2022 का आयोजन हुआ था। इस इवेंट में दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार मौजूद रहे। वहीं, रणवीर सिंह ने SIIMA 2022 में दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले हिंदी अभिनेता का पुरस्कार जीता है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री उन्हें प्रेरित करती है और इसके लिए सभी को धन्यवाद।

किल बिल रीमेक?
कृति सैनन निर्देशक अनुराग कश्यप के एक्शन- ड्रामा में नजर आने वाली हैं और अनुराग के मार्गदर्शन में उन्होंने एक्टिंग वर्कशॉप शुरू कर दी है साथ ही वे डायलॉग और लैंग्वेज कोचिंग भी ले रही हैं। करीबी सूत्रों के अनुसार, यह कश्यप द्वारा हिंदी सिनेमा में लिखी गई अब तक की सबसे खतरनाक महिला किरदारों में से एक है। कोई शक नहीं कि कृति को इस अंदाज में देखना दिलचस्प होगा। माना जा रहा है कि ये फिल्म अंग्रेज़ी फिल्म किल बिल का हिंदी रीमेक होगी।

आदिपुरूष करेंगे रावण दहन
कोरोना वायरस की वजह से दो सालों बाद इस बार दिल्ली के लाल किला के मैदान में भव्य रामलीला का आयोजन होने जा रहा है। इस साल भी रामलीला में कई वीआईपी और गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। लेकिन, इस साल रामलीला इसलिए भी खास है क्योंकि प्रभास इसमें शामिल होने जा रहे हैं। प्रभास इस साल रामलीला में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे। रामलीला के ऑर्गेनाइजर ने खुद इस बात को कंफर्म किया है कि प्रभास ने इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। जाहिर है कि, इससे रामलीला के ऑर्गनाइजर भी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा - 'चूंकि प्रभास 'आदि पुरुष' में भगवान राम के किरदार को निभाते नजर आएंगे इसलिए रावण का पुतला दहन करने के लिए उनसे अच्छा विकल्प नहीं हो सकता है।

अंशुला कपूर का मज़बूत पोस्ट
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपनी बिकीनी तस्वीर शेयर करते हुए एक बेहद मज़बूत पोस्ट लिखते हुए बात की समाज में परफेक्ट फिगर की धारणा के बारे में। अंशुला ने लिखा - मैं अपनी दोस्त को बता रही थी कि मैं कभी भी बिकीनी नहीं पहन सकती हूं क्योंकि मुझे लगता है कि मेरे अंदर इतना आत्मविश्वास नहीं है कि मैं बिकीनी पहन कर आराम से बैठ सकूं। मेरे अंदर इसे लेकर हमेशा डर रहेगा। समाज के शरीर के स्टैंडर्ड के हिसाब से मेरा शरीर खराब है। मैं खुश हूं कि मैंने हिम्मत जुटाई और अपने लिए बिकीनी खरीदी। ये तस्वीर वो तस्वीर है जहां मैं खुद को परफेक्ट बनाने की दौड़ में नहीं भाग रही हूं। अगर आपने भी खुद को किसी तरह के कपड़ों में इमैजिन किया है लेकिन फिर वो कपड़े केवल इसलिए नहीं खरीदे कि वो दूसरों पर अच्छे लगेंगे पर आप पर नहीं तो इस सोच को पीछे छोड़िए और जो पहनने का मन करे, पहनिए। खुश रहिए।

सुकेश चंद्रशेखर केस
ठग सुकेश चंद्रशेखर के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस से 8 घंटे से पूछताछ की गई। दिल्ली पुलिस ने जैकलीन फर्नांडीज और पिंकी ईरानी के जवाबों में अंतर पाया है, ऐसे में दोनों को आर्थिक अपराध शाखा ने बुधवार को चोर सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े जबरन वसूली के मामले में तलब किया था। जैकलीन फर्नांडीज़ के अलावा नोरा फतेही, निक्की तंबोली और चाहत खन्ना भी अब इस केस में फंसती नज़र आ रही हैं। इन सभी हीरोइनों ने सुकेश से तोहफे लिए हैं। और इन महंगे तोहफों की लिस्ट जांज एजेंसियों के पास है।


Click it and Unblock the Notifications












