सलमान खान की बुलेट प्रूफ गाड़ी, मल्लिका शेरावत ने किए डर्टी खुलासे, IFFM नॉमिनेशन: हफ्ते की बड़ी खबरें

बॉलीवुड में इस हफ्ते कई सितारे अपने काम को लेकर तो कुछ अपने निजी जीवन के कारण सुर्खियों में बने रहे। इनमें से ज़्यादातर स्टार्स अपने काम के कारण IFFM में नॉमिनेशन हासिल करते दिखाई दिए। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न ने अपने वार्षिक पुरस्कार समारोह के लिए अपने नामांकन की घोषणा की। इस साल के नॉमिनेशन में अगस्त 2021 से अप्रैल 2022 के बीच रिलीज़ हुई फिल्मों और कंटेंट को ध्यान में रखा गया है।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए 83, बधाई दो, गंगूबाई काठियावाड़ी, सरदार ऊधम सिंह जैसी हिंदी फिल्में मिन्नल मुरली जैसी मलयालम और जय भीम जैसी तमिल फिल्म से टक्कर लेंगी। बेस्ट एक्टर के लिए राजकुमार राव, रणवीर सिंह, विकी कौशल और अभिषेक बच्चन, सूर्या, टोविनो थॉमस जैसे स्टार्स शामिल हैं। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस के लिए आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, दीपिका पादुकोण, कोंकणा सेन शर्मा, शेफाली शाह और विद्या बालन को नॉमिनेट किया गया है।

trending-celebs-of-the-week-salman-khan-gets-bulletproof-car-personal-gun-iffm-nominations

अगर डायरेक्टर्स की बात करें तो हिंदी फिल्मों के लिए अपर्णा सेन को द रेपिस्ट, संजय लीला भंसाली को गंगूबाई काठियावाड़ी, शूजित सरकार को सरदार ऊधम सिंह, सुरेश त्रिवेणी को जलसा, कबीर खान को 83 के लिए नॉमिनेट किया गया है। वेब सीरीज़ के लिए अरण्यक, मुंबई डायरीज़ 26/11, फेम गेम, माई और लिटिल थिंग्स को नॉमिनेट किया गया है।

अगर वेब सीरीज़ के सितारों की बात करें तो बेस्ट एक्टर के लिए मोहित रैना, परमब्रत चटर्जी, वरूण मित्रा, ताहिर राज भसीन, घ्रुव सहगल को नॉमिनेशनल मिला है वहीं बेस्ट एक्ट्रेस के लिए कोंकणा सेन शर्मा, साक्षी तंवर, मिथिला पालकर, रवीना टंडन, माधुरी दीक्षित और श्रिया पिलगांवकर को नॉमिनेशनल मिला है।

इसके अलावा बॉलीवुड में इस हफ्ते कई और स्टार्स काफी बड़े कारण से ट्रेंड होते रहे। फटाफट पढ़िए इस हफ्ते की बड़ी खबरें

मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन

मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन

जाने माने एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का दिल की बीमारी के चलते निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक उन्होंने 3 अगस्त की शाम को लखनऊ में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से हार्ट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय पहले मिथिलेश चतुर्वेदी को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वह होमटाउन लखनऊ शिफ्ट हो गए थे, ताकि सेहत की देखभाल हो सके। लेकिन 3 अगस्त को रात को उनका स्वर्गवास हो गया। मिथिलेश जी ने ने ऋतिक रोशन के साथ कोई मिल गया, सनी देओल के साथ गदर एक प्रेम कथा, सत्या, बंटी और बबली, क्रिश, ताल, रेडी, अशोका और फिजा सहित कई अन्य बॉलीवुड फिल्मों में काम किया।

मल्लिका शेरावत के खुलासे

मल्लिका शेरावत के खुलासे

मल्लिका शेरावत ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड के अंदर क्या होता है इसके बारे में खुलकर बात की। मल्लिका ने बताया कि कई रोल इसलिए चले गए क्योंकि हीरो को अपनी गर्लफ्रेंड कास्ट करनी थी। कई इसलिए चले गए क्योंकि हीरो की बात मल्लिका ने नहीं मानी। मल्लिका का कहना था कि गुरू फिल्म में उनका सपोर्टिंग रोल था लेकिन उसे काटकर केवल एक आईटम सॉन्ग का कर दिया गया। मल्लिका शेरावत का कहना है कि बॉलीवुड में उनका कोई गॉडफादर नहीं था इसलिए उन्हें लगता है कि उन्होंने ठीक ठाक काम किया है और इंडस्ट्री में उनका एक नाम है।

सलमान को मिला गन रखने का लाईसेंस

सलमान को मिला गन रखने का लाईसेंस

सुपरस्टार सलमान खान को कुछ दिनों पहले ही जान से मारने की धमकी मिली थी और इसके बाद उन्होने लाईसेंस बंदूक के लिए आवेदन किया था। इसकी मंजूरी मिल गई है और सलमान खान को शस्त्र लाइसेंस जारी किया गया है। अब सलमान खान आत्मरक्षा के लिए एक गन दी जाएगी जो कि हमेशा उनके साथ ही रहेगी। गौरतलब है कि 29 मई को पंजाब के मनसा के पास गायक सिद्धू मूस वाला की गोली मारकर हत्या करने के कुछ ही दिनों बाद अभिनेता और उनके पिता को जून की शुरुआत में जान से मारने की धमकी मिली थी।

लव रंजन के सेट पर हादसा, एक का निधन

लव रंजन के सेट पर हादसा, एक का निधन

29 जुलाई को रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत निर्देशक लव रंजन की अगली फिल्म के सेट पर आग लग गई थी। अंधेरी वेस्ट के चित्रकूट मैदान में स्थित सेट में एक राजश्री प्रोडक्शन फिल्म का सेट भी शामिल था, जो क्षतिग्रस्त हो गया था। लव रंजन की फिल्म के सेट पर काम कर रहे एक 32 वर्षीय मनीष देवाशी की आग में जान चली गई। जुहू के कूपर अस्पताल में उन्हें मृत लाया गया। यह अनुमान लगाया गया है कि आग एक अस्थायी पंडाल में लगी थी जिसे लकड़ी के डंडे और लट्ठों का उपयोग करके स्थापित किया गया था। हालांकि, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

सलमान की गाड़ी

सलमान की गाड़ी

जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद बॉलीवुड स्टार सलमान खान पहली बार अपनी बुलेटप्रूफ ग्लास के साथ टोयोटा लैंड क्रूजर एसयूवी के साथ कैमरे में कैद किए गए और इस दौरान वो मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। रिपोर्ट के मुताबिक SUV केवल एक ही वैरिएंट में उपलब्ध है और इसकी विश्वसनीय-बुलेटप्रूफ विश्वसनीयता है। इसमें खिड़कियों के चारों ओर एक मोटा बॉर्डर भी है, जो दर्शाता है कि कार अब बख्तरबंद और बुलेटप्रूफ है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X